शीजान की दोनों बहनों ने भाई को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझें
Tunisha Sharma Case: शीजान खान की दोनों बहनों ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उनके भाई बेगुनाह हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। एक दिन सच खुद ब खुद सबके सामने आ जाएगा।

Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। इस मामले में दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा ने गत 24 दिसंबर को अपने को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था। वहीं शीजान खान इस केस में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। तुनिषा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि शीजान के उकसाने पर ही तुनिषा ने सुसाइड किया है। खबर है कि शीजान खान को 4 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी बीच शीजान खान की दोनों बहनों ने एक बड़ा बयान जारी किया है।

शीजान की बहनों ने शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें कि इससे पहले शीजान खान के परिवार ने भी एक बयान जारी कर मीडिया से प्राइवेसी देनी की बात कही थी। अब इसके बाद शीजान खान की दोनों बहनों फलक नाज और शफाक नाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। शीजान की बहनों का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बहनों का पोस्ट
शीजान खान की दोनों बहनों ने इस पोस्ट में लिखा है कि उनके भाई शीजान बेगुनाह है और उन्हें फंसाया जा रहा है। शफक और फलक ने कहा है कि उनका परिवार इस समय सिर्फ प्राइवेसी चाहता है। सही समय आने पर वह केस के बारे में खुलकर बात करेंगे और सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने इस पोस्ट में आगे कहा है- सच को छिपाया नहीं जा सकता है। वह खुद ब खुद सबके सामने आएगा।
शीजान की बहनों ने कहा- हमें प्राइवेसी दें
शीजान की दोनों बहनें फलक नाज और शफक नाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है- जितना सभी लोग 'स्टोरी की दूसरी' साइड जानने को बेताब हैं, उतना ही हम भी बेताब हैं। लेकिन फिलहाल हम चाहते हैं कि कुछ समय के लिए आप हमें प्राइवेसी दें। इस समय दोनों परिवार पीड़ित हैं। सही वक्त आने दीजिए। हम पक्का इस बारे में बात करेंगे। लेकिन अभी ये सही समय नहीं है।

हमारा भाई गिरफ्तार हो गया है
इस पोस्ट में आगे लिखा है- मौत एक बहुत ही दर्दनाक स्थिति होती है और हर किसी को पीड़ित परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए। उन्हें शोक मनाने और अंतिम संस्कार करने तक की स्पेस देनी चाहिए। यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि हमने एक अनमोल आत्मा को खो दिया और दूसरा गिरफ्तार हो गया।

शीजान को फंसाया जा रहा है
बहनों ने पोस्ट में आगे लिखा है- शीजान खान के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस को अपना काम करने दीजिए। मुझे विश्वास है कि शीजान निर्दोष है। एक बेगुनाह लड़के को बिना सोचे-समझे इसमें फंसाया जा रहा है। यह वक्त हमारे परिवारों के लिए बहुत ही मुश्किल है। हम इस समय को पुलिस को सहयोग करने में लगाना चाहते हैं।

सच एक दिन सबके सामने आएगा
पोस्ट में लिखा है- सच खुद ब खुद बाहर आ जाएगा। हमें भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी न समझें। सही वक्त आते ही हम जल्द इस पर खुलकर बात करेंगे। लेकिन अभी के लिए हमें प्राइवेसी दें। हम आपसे थोड़ा समय चाहते हैं। समय सबकुछ ठीक कर देता है।

शीजान के मेकअप रूम में तुनिषा ने की थी आत्महत्या
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा अपने प्यार शीजान खान के साथ टीवी शो 'अली बाबा-दास्तान-ए-काबुल' में काम कर रही थीं। इसी शो के सेट पर शीजान के मेकअप रूम में तुनिषा ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने बताया कि तुनिषा ने अपने हाथ में मोच आने के बाद जो क्रेप बैंडेज बांधा था, उसी से उन्होंने फांसी लगा ली थी। जानकारी के अनुसार सुसाइड से 15 दिन पहले ही तुनिषा शर्मा का शीजान खान से ब्रेकअप हो गया था और उसी के बाद से वह परेशान रहने लगी थीं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications