शीजान खान की बहनों ने किया बड़ा खुलासा, कहा- तुनिषा की अपनी मां से ही नहीं थे अच्छे संबंध और....
Tunisha Sharma Case: शीजान खान की बहनों ने दावा किया है कि दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के उनकी मां वनिता से अच्छे संबंध नहीं थे। साथ ही और भी कई बड़े खुलास किए गए हैं।

Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में हर दिन कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। अब इस केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा और मामा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान खान पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए थे। तुनिषा शर्मा की मां ने दावा किया था कि शीजान खान की बहन फलक उनकी बेटी तुनिषा को दरगाह ले गई थी और शीजान उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर करता था। अब शीजान खान के परिवार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आज 2 जनवरी 2023 को शीजान खान की दोनों बहनों फलक और शफक नाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें उन्होंने सभी आरोपों के जवाब दिए हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान की बहनों ने कई खुलासे किए हैं।

तुनिषा की मां से उनके नहीं थे अच्छे संबंध
आपको बता दें कि शीजान खान की बहनों ने दावा किया है कि दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के उनकी मां वनिता से अच्छे संबंध नहीं थे। उन्होंने यह तक दावा किया है कि तुनिषा के पैसों पर उनकी मां का ही नियंत्रण था। शीजान की बहनों के अनुसार तुनिषा की मां उसे डोमिनेट करती थीं और उन पर निगरानी भी रखती थीं।
बहनों ने कहा- हमने कभी नहीं पहनाया हिजाब
फलक नाज ने जबरदस्ती हिजाब पहनाने के आरोप और दरगाह ले जाने की बात पर कहा- तुनिषा ने उस दिन जो हिजाब पहना था, वह उनके शूट का हिस्सा था। तुनिषा शर्मा और शीजान खान 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में साथ काम कर रहे थे और उसी शो के एपिसोड में एक सीन के दौरान तुनिषा ने हिजाब पहना था। हमने उसे हिजाब पहनने के लिए कभी नहीं कहा।

वनीता जी की बेटी को नहीं ले गए थे दरगाह
फलक नाज ने तुनिषा शर्मा की मां के बारे में कहा- वनीता जी, मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं लेकिन आपने हमारी बहुत बेइज्जती की है। आप कहती हैं कि फलक आपकी बेटी को दरगाह लेकर गई थी तो ये भी बताइए कि कब लेकर गई। तुनिषा और शीजान बहुत पहले अलग हो गए थे। उन दोनों को बहुत पहले ही ब्रेकअप हो गया था। आप कहती हैं कि तुनिषा हिजाब पहनने लगी थी। आप ये भी देखिए कि उसने हिजाब क्यों पहना था।

शीजान पर लगे आरोपों को किया खारिज
शीजान की बहनों ने सभी आरोपों को बकवास बताया और कहा- मेरे भाई ने कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। उनका एक-दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा रिश्ता था। इस केस में लव जिहाद का कोई मतलब नहीं था क्योंकि तुनिषा की मां कभी नहीं चाहती थी कि उसकी शादी शीजान से हो। मेरे भाई ने तुनिषा को अपने करियर पर ध्यान देने के लिए कहा था।

आखिर 15 मिनट में ऐसा था हाल
आपको बता दें कि, तुनिषा शर्मा केस में मुंबई पुलिस ने बयान दिया था कि सुसाइड से थोड़ी देर पहले ही शीजान खान और तुनिषा शर्मा की बहस हुई थी। अब पुलिस के इन आरोपों का खंडन करते हुए शीजान खान की बहन ने बताया है कि आखिर के उन 15 मिनट में क्या हुआ था। बहन ने कहा- शीजान आखिरी 15 मिनट में तुनिषा के साथ नहीं था और एक्ट्रेस की किसी और शख्स से बात हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications