Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा ने आखिर क्यों पहना था हिजाब? शीजान खान की बहन ने सबके सामने बताई सच्चाई
तुनिषा शर्मा मामले में शीजान खान पर लगे आरोपों पर उनकी बहन फलक नाज़ ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने हिजाब वाली तस्वीर की सच्चाई की सच्चाई बताई है।
Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस को पूरे एक हफ्ते से ज्यादा दिन हो चुके हैं। लेकिन इस मामले में अब एक बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। जहां एक तरफ तुनिषा शर्मा की मां उनके को-स्टार और एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। तो वहीं अब शीजान खान की बहन फलक नाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिजाब पहनने से लेकर तमाम उठ रहे सवालों का जवाब दिया।

हिजाब वाली तस्वीर पर बोली शीजान खान की बहन
दरअसल, हाल ही में तुनिषा शर्मा की मां ने शीजान खान और उनके परिवार वालों पर आरोप लगाया था कि, तुनिषा को उन्होंने उर्दू तक सिखाई है और उसको धर्म बदलने के लिए कहा गया। इसके अलावा उनकी मां का कहना था कि, शीजान तुनिषा के साथ-साथ अन्य लड़कियों को डेट कर रहे हैं। अब इन्हीं सभी आरोपों पर शीजान खान की बहन फलक नाज ने चुप्पी तोड़ी है और उन आरोपों को भी खारिज किया है।

धर्म परिवर्तन आरोप पर दिया ये बयान
फलक नाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, तुनिषा शर्मा भले ही मेरी सगी बहन नहीं थी। लेकिन वह मेरे लिए एक बहन से बढ़कर थी। फलक का कहना है कि, तुनिषा को हम किसी भी तकलीफ में नहीं देख सकते थे। ऐसे में ये सवाल ही नहीं उठता कि, हम उसको हिजाब पहनाएंगे। हम जो भी धर्म मानते हैं ये हमारा निजी मामला है। हम उसके लिए किसी को फोर्स नहीं कर सकते।
'हमने उसे कभी हिजाब नहीं पहनाया'
बता दें कि हाल ही में तुनिषा शर्मा की शीजान खान के साथ हिजाब पहने एक फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद से इस मामले को लव जिहाद का रूप दे दिया गया। अब फलक नाज ने उस हिजाब की तस्वीर की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि, 'हिजाब में तुनिशा की वायरल हो रही तस्वीर शो के सेट की है जो शूट का हिस्सा था। इसे देखा जा सकता है। हमने उसे कभी हिजाब नहीं पहनाया, यह चैनल की तरफ से था'।
शीजान खान की नहीं थी कोई गर्लफ्रेंड
तुनिषा शर्मा की मां के मुताबिक, शीजान खान के कई लड़कियों से संबंध थे। इस पर फलक नाज ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'शीज़ान की कोई और गर्लफ्रेंड नहीं थी। उस लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। तुनिषा के अलावा उनकी कोई भी सीक्रेट गर्लफ्रेंड नहीं थी।'

शीजान खान से हो रही पूछताछ
बता दें कि, तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था। इस मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तुनिषा के आसपास पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एक्ट्रेस की मां ने शीजान खान पर आरोप लगाया कि, उन्होंने तुनिषा को सुसाइड करने के लिए उकसाया था। जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications