'हमें मुसलमान होने की मिल रही सजा', Sheezan Khan की बहन अस्पताल में हुई भर्ती, मां ने बयां किया दर्द
अभिनेता शीजान खान की बहन फलक नाज अस्पताल में भर्ती हैं। जिसकी जानकारी उनकी मां ने एक पोस्ट के जरिए दी।
Sheezan Khan Sister Admitted: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड और मशहूर एक्टर शीजान खान से लगातार पूछताछ हो रही है। एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर तुनिषा को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से शीजान के परिवार वाले काफी परेशान हैं। इस बीच एक्टर की बहन फलक नाज के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। उनकी मां कहकंशा फैजी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर इसकी जानकारी दी है।

शीजान खान की बहन की बिगड़ी तबीयत
फलक नाज की अचानक इतनी तबीयत खराब हो गई कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फलक की मां ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। फोटो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में फलक आंख बंद करके बेड पर रेस्ट कर रही हैं।

मां ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द
अब इस फोटो को शेयर कर उनकी मां ने कैप्शन पर लिखा, ''मुझे बस ये समझ नहीं आ रहा है कि हमारे परिवार को किस बात की सजा मिल रही है और क्यों?? शीजान मेरा बेटा पिछले एक महीने से बिना किसी सबूत के कैदियों की तरह जेल में सजा काट रहा है। मेरी बेटी फलक अस्पताल में भर्ती है। क्या एक मां को किसी दूसरे के बच्चे को मां जैसा प्यार करना गुनाह है?? ये गैरकानूनी है।'

'हमारा क्या गुनाह है?'
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, 'क्या फलक को तुनिषा को छोटी बहन की तरह प्यार गुनाह था या फिर गैरकानूनी था? या फिर शीजान और तुनिशा को अपने रिलेशनशिप को स्पेस देना या ब्रेकअप करना गुनाह था। या वो भी गैरकानूनी था? क्या हमें उस बच्ची को प्यार करने का हक नहीं था? सिर्फ इसलिए कि हम मुसलमान है? हमारा गुनाह क्या है? हमारा अपराध क्या है'।

तुनिषा ने किया था सुसाइड
बता दें कि 24 दिसंबर को टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सुसाइड किया था। उनका शरीर टीवी सेट के मेकअप रूम में लटका पाया गया। जिसके बाद एक्ट्रेस की मां ने उनके को-स्टार और एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान पर उकसाने का आरोप लगाया। मां के आरोप के आधार पर मुंबई पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार किया और वह लगातार उनसे हर पहलू पर जांच कर रही है।

एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर लगाया था आरोप
तुनिषा की मां ने शीजान और उनके परिवार वालों पर धर्म बदलने का आरोप लगाया था। हालांकि परिवार ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि, तुनिषा पर आर्थिक मदद के लिए उनकी मां निर्भर थीं और मां-बेटी के बीच बॉन्ड कुछ खास नहीं था। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले में हर एंगल से पूछताछ कर रही है।
Recommended Video

-
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल












Click it and Unblock the Notifications