'ट्रोल आर्मी जानबूझकर आपके खिलाफ...', बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शुरू में बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड शुरू हुआ, 2022 में, लाल सिंह चड्ढा, लाइगर, ब्रह्मास्त्र, रक्षा बंधन जैसी कई फिल्मों के लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने बॉयकॉट ट्रेंड चलाया।

Shatrughan Sinha ON Bollywood boycott: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों लगभग हर फिल्मों को लेकर बॉयकॉट करने का ट्रेंड हो गया है। बॉयकॉट कल्चर का फिल्मों के साथ-साथ कई सितारे भी इसका शिकार हो चुके हैं। साहित्य आजतक कोलकाता 2023 में शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड पर अपने विचार रखे। बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते हुए, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "सोशल मीडिया इन दिनों बहुत शक्तिशाली है। यह बहुत दुर्भाग्य की बात है।''

'कई बार अपने ही लोग इसका शिकार हो जाते हैं...'
बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''कोरोना वायरस के बाद चीजें पहले से कठिन हो गई है। कोविड के दिनों में जो जगह बनाई गई थी, उसने सोशल मीडिया को जन्म देने में मदद की। सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी आवाज उठाने का मौका मिल गया। लोग कभी-कभी भद्दी बातें लिख देते हैं, और आप उन्हें नहीं जानते कि आप उन्हें रोकना चाहते हैं। ट्रोल आर्मी जानबूझकर आपके खिलाफ बोलने के लिए वहां बैठी है। ऐसे में कई बार अपने ही लोग इसका शिकार हो जाते हैं।''

'कई बार ऐसा होता है कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, ''कई बार ऐसा भी होता है कि कोई फिल्म, जो कथित तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकती थी...उस फिल्म को सिर्फ इसलिए तवज्जो मिली क्योंकि इसके आसपास बहुत सारे विवाद पैदा किए गए थे।"

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शुरू हुआ बॉयकॉट ट्रेंड
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉयकॉट बॉलीवुड एक बड़ा ट्रेंड बन गया। पिछले साल, लाल सिंह चड्ढा, लाइगर, ब्रह्मास्त्र, रक्षा बंधन जैसी कई फिल्में इसका शिकार हुईं। लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले, कुछ ट्विटर यूजर्स ने #BoycottLaalSinghChaddha को ट्रेंड भी किया और लोगों से फिल्म न देखने के लिए कहा। उन्होंने आमिर के विवादास्पद "भारत की बढ़ती असहिष्णुता" बयान और करीना के कुछ विवादास्पद बयानों को इस ट्रेंड के पीछे आधार बनाया।

पठान के रिलीज से पहले भी हुआ विवाद
25 जनवरी को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान रिलीज से पहले भी इस फिल्म का विरोध हुआ। जब से फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ, दीपिका के पहने भगवा बिकिनी पर विवाद खड़ा हो गया। मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा गाने में भगवा बिकिनी पर भड़क गए। उन्होंने यह भी कहा कि पठान में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं, और उन शॉट्स को नहीं हटाने पर मध्य प्रदेश में इसे प्रतिबंधित करने की धमकी दी। इसके बाद कई राजनेताओं ने इसी तर्ज पर बात की। हालांकि, फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है।












Click it and Unblock the Notifications