सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद पिता शत्रुघ्न सिन्हा हुए एडमिट, एक्टर की हुई सर्जरी, किस वजह से हुई ऐसी हालत?
Shatrughan Sinha Health Update: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन कुछ दिन बाद ही पिता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हो गए। शत्रुघ्न सिन्हा की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए।
जानकारी के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा बीते दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त थे उसके बाद उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई। जिसकी वजह से वह अपना इलाज नहीं करा पाए। अब सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक सर्जरी हुई है और फिलहाल एक्टर की हालत स्थिर है।

टाइम्स ऑफ इंडिय़ा की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा की शादी के दो दिन बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा के साथ हादसा हो गया। 25 जून को एक्टर अपने डाइनिंग हॉल में गिर गए थे। जैसे ही वह सोफे से उठे तो उनका पैर किनारे से टकरा गया और कार्पेट की वजह से पैर स्लिप हो गया।
जिस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ये घटना हुई उस दौरान सोनाक्षी सिन्हा वहीं मौजूद थीं। एक्ट्रेस ने बिना देर किए पिता को वहां से उठाया और तुरंत ट्रीटमेंट के लिए वह उन्हें अस्पताल ले गईं। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट होने के लिए कहा। फिलहाल उनका कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो एक्टर की हालत पहले से बेहतर है और उन्हें सोमवार यानी 1 जुलाई को छुट्टी मिल जाएगी। फिलहाल सोनाक्षी अपने पिता का ध्यान रख रही हैं।
23 जून को हुई थी सोनाक्षी-जहीर की शादी
बता दें कि, 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुई थी। पूरा परिवार शादी का जश्न मना रहा था। जबकि पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस रिश्ते से परिवार वाले खुश नहीं है। हालांकि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि वह बेटी को आशीर्वाद देने नहीं जाएंगे। सोनाक्षी सिन्हा को अभी तक मुस्लिम लड़के से शादी करने पर ट्रोल किया जा रहा है।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications