शत्रुघ्न सिन्हा ने खोली अमिताभ बच्चन की पोल, कहा- उसे तो सिफारिश पर काम मिला
Shatrughan Sinha On Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच पिछले काफी समय से दुश्मनी है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ये दुश्मनी फिल्म काला पत्थर के समय से शुरू हुई थी। उस समय से ये दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन क बीच दुश्मनी
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दुश्मनी के चलते ही बच्चन परिवार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं पहुंचा था। बच्चन परिवार इस पार्टी में नदारद था। न तो अमिताभ बच्चन दिखाई दिए और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य।

अमिताभ से जलने लगे थे शत्रुघ्न सिन्हा
एक पुराने इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि 70 के दशक में लोग उनसे ज्यादा अमिताभ बच्चन को पंसद करने लगे थे। अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी और इस बात से शत्रुघ्न सिन्हा को जलन होने लगी थी।
अमिताभ बच्चन के स्टारडम ने बढ़ाई दुश्मनी
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन के चमकते स्टारडम को देखकर शत्रुघ्न सिन्हा को जलन होने लगी थी। उन्हें ये सब अच्छा नहीं लग रहा था और ऐसे में उनके और अमिताभ बच्चन के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी।
'अमिताभ बच्चन को सिफारिश पर काम मिला था'
वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि जब वह फिल्मों में आए थे तब वह एक आउटसाइडर थे जबकि अमिताभ बच्चन की सिफारिश तो इंदिरा गांधी ने की थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था- मुझे फिल्मों में एक बाहर वाले की तरह एंट्री मिली थी जबकि अमिताभ बच्चन के लिए इंदिरा गांधी ने सिफारिश की थी।
'मैं तो इंडस्ट्री में आउटसाइडर था'
शत्रुघ्न सिन्हा ने इंटरव्यू में कहा था- मेरे पास कुछ भी नहीं था सिवाय आत्मविश्वास के, जैसे कार्तिक आर्यन के पास है। मैं धर्मेंद्र और जितेंद्र की तरह गोरा-चिट्टा पंजाबी मुंडा भी नहीं था। उस समय हीरो का लुक बहुत ही शानदार होता था। लेकिन मैं आज अपनी सफलता पर काफी खुश हूं।












Click it and Unblock the Notifications