'मुझे किसी लड़की के बारे में पता चला' जब शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर की पत्नी को लगी भनक, दे डाली ऐसी धमकी

Shatrughan Sinha Affair: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपने समय में इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार थे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही एक्टर अपने अफेयर की वजह से भी काफी चर्चा में रहे। हालांकि पूनम पांडे से शादी करने के बाद ये अफवाहें खत्म हो गई थीं।

एक समय था जब शत्रुघ्न सिन्हा का नाम रीना रॉय से जोड़ा गया था। उस वक्त एक्टर की शादी पूनम सिन्हा से हो चुकी थी। रीना रॉय से शत्रुघ्न सिन्हा का रिश्ता 7 साल तक चला था और इस अफेयर के बारे में उनकी पत्नी भी जानती थी। लेकिन बाद में पूनम संग अपनी शादी को बचाने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को छोड़ दिया था।

Shatrughan Sinha

एक बार शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में आए थे तो उनसे कॉमेडियन ने पूछा कि, क्या आप कभी पकड़े गए हो? इस पर एक्टर ने खुलकर बात की और बताया कि वह दो बार पकड़े गए हैं। जिसकी वजह से उनकी पत्नी ने एक्टर की जमकर पिटाई भी की थी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी जवानी के दिनों को याद करते हुए कहा कि, जब पकड़ा जाना चाहिए था तब नहीं पकड़ा गया लेकिन जब शादी हो गई और नहीं पकड़ा जाना चाहिए था तब मैं पकड़ा गया। फिर मेरी पत्नी ने आकर मेरी खिचाई की और मुझे खूब पीटा भी था। इन्होंने कहा शरम नहीं आती तुमको, अभी तुम्हारे बच्चे हो गए हैं।

शत्रुघ्न ने बताया कि उनकी इस हरकत के बाद पत्नी पूनम सिन्हा ने आखिरी बार वॉर्निंग देते हुए कहा कि, 'तुम ये सब हरकत जो रहे हो इसबार मैं तुम्हें माफ करती हूं। सिर्फ इस बार ही माफ कर रही हूं। लेकिन आज के बाद मुझे किसी लड़की के बारे में पता चला तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। वो दिन था और आज का दिन, मैंने इन्हें किसी के बारे में पता चलने नहीं दिया।' ये सुनकर कपिल शर्मा की हंसी छूट गई।

बता दें कि, शत्रुघ्न सिन्हा की पूनम सिन्हा से साल 1980 में शादी हुई थी। ये वो दौर था जब शत्रुघ्न सिन्हा का नाम रीना रॉय के साथ जोड़ा जाता था। उस समय दोनों इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक थे। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।

ये भी पढ़ें: सोनाक्षी-जहीर की इंटरफेथ मैरिज पर फिर बोले पिता शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- हमारे परिवार को बदनाम...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+