Shark Tank: अजिंक्य के किस आइडिया पर सारे शार्क करना चाहते हैं बिजनेस, पीयूष बंसल ब्लैंक चेक देने को तैयार

'शार्क टैंक इंडिया 2' का नया एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एंटरप्रन्योर अजिंक्य धरिया के पिच के साथ सारे शार्क बिजनेस करने को तैयार हैं। पीयूष बंसल को प्रोडक्ट इतना पसंद आया कि उन्होंने ब्लैंक चेक ऑफर किया।

Shark Tank: Whats the idea of Ajinkya Dhariya who get Peyush Bansal offer blank cheque

Shark Tank India 2: बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' के सीजन 2 में आने वाले एंटरप्रन्योर्स के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एंटरप्रन्योर्स अपने बिजनेस आइडियाज से ना सिर्फ जजों को हैरान कर रहे हैं बल्कि वो मनचाहा ऑफर लेकर भी जा रहे हैं। इस सीजन में भी पहले सीजन की तरह लोगों आ रहे हैं। इस सीजन में शार्क टैंक इंडिया ने कई होनहार एंटरप्रन्योर्स को अपने नए और अनोखे आइडिया के साथ 'शार्क' को प्रभावित करते हुए देखा है। लेकिन हाल ही के एपिसोड में एक एंटरप्रन्योर आए अजिंक्य धरिया ने न सिर्फ शार्कों को प्रभावित किया, बल्कि उनके बिजनेस आइडिया के साथ जुड़ने के लिए शार्क आपस में लड़ते दिखे। लेन्सकार्ट के सीओओ पीयूष बंसल ने अजिंक्य धरिया तो ब्लैंक चेक तक ऑफर कर दिया है।

कौन हैं अजिंक्य धरिया?

कौन हैं अजिंक्य धरिया?

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर गुरुवार की रात प्रसारित हुए एपिसोड में अजिंक्य धारिया शार्क टैंक इंडिया सीजन-2 में दिखे। अजिंक्य धारिया 26 साल के हैं और महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। उनकी कपंनी का नाम है 'PADCARE'. अजिंक्य धरिया पेडकेयर के सीईओ और फाउंडर हैं। ये कंपनी एक डिल्पोजल सैनिटरी पैड्स की कंपनी है। पेडकेयर कंपनी यूज्ड सैनिटरी पैड्स को डिस्पोज करती है।

जानिए क्या था अजिंक्य धरिया का पिच?

जानिए क्या था अजिंक्य धरिया का पिच?

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने इंस्टाग्राम पर अजिंक्य धारिया के वीडियो को शेयर कर लिखा है, ''इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब शार्क ने अजिंक्य को मुंह मांगी डील दी है।'' अजिंक्य अपनी कंपनी पेडकेयर के लिए दो प्रतिशत इक्विटी के लिए 50 लाख मांगा था। अजिंक्य की कंपनी द्वारा बनाई गई मशीन ना सिर्फ सैनिटरी पैड्स को डिस्पोज करती है, बल्कि डिस्पोजल से पेपर्स भी बनाती है।

'भई तू ब्लैंक चेक ले ले..और जो अमाउंट भरना है भर दो...'

'भई तू ब्लैंक चेक ले ले..और जो अमाउंट भरना है भर दो...'

प्रोमो में दिखाया गया है कि पीयूष बंसल अजिंक्य को सबसे पहले ऑफर देते हैं। पीयूष बंसल कहते हैं, ''भाई तुम 50 लाख मांग रहे हो, मैं तुम्हें एक करोड़ दे रहा है, 4 प्रतिशत इक्विटी के लिए। चल छोड़ो, 1 करोड़ चाहिए, 1.25 करोड़ चाहिए, 1.5 करोड़ चाहिए, 2 करोड़ चाहिए, 2.5 करोड़ चाहिए, जो आप लोग वो लेलो आपकी वैल्यूएशन। हां तो आप जीनियस हो या लकी हो।'' इसी बीच पीयूष बंसल अपना ब्लैंक चेक लेकर गए और अजिंक्य के पास गए और कहा, भई तू ब्लैंक चेक ले ले...जो अमाउंट तूझे चाहिए वो भर ले, अपने वैल्यूएशन पर।''

'मैं तो डील करूंगा...तुम लोग अपना देख लो...'

'मैं तो डील करूंगा...तुम लोग अपना देख लो...'

जैसे ही पीयूष बंसल अजिंक्य के पास ब्लैंक चेक लेकर गए तो विनीता भी उनके पीछे दौड़ कर गईं। विनीता ने पीयूष बंसल को ऐसा करने से रोका। तो पीयूष बंसल ने कहा, ''देखो मैं तो करूंगा डील, तुम्हें करना, नहीं, वो देख लो। मुझे नेगोशिएट नहीं करना है।''

पीयूष का ऑफर देखते हुए, अमन गुप्ता ने चिल्लाते हुए कहा, ''हे भगवान, यह बहुत सरप्राइजिंग है।'' इसपर अनुपम मित्तल का कहना है कि वह 4 प्रतिशत इक्विटी के लिए 1 करोड़ देने के लिए तैयार हैं। अनुपम मित्तल ने कहा, '' 'मुझे नहीं लगता कि आपको इक्विटी को और कम करना चाहिए। आपकी मां ने जो कहा था, इक्विटी को सुरक्षित रखें।''

अजिंक्य ने 4 चार शार्क के साथ किया फाइनल डील

अजिंक्य ने 4 चार शार्क के साथ किया फाइनल डील

अजिंक्य को फिर बाद में नमिता कहती हैं, ''इसीलिए मेरा और विनीता का ऑफर सबसे अच्छा है, जो आपके लिए सबसे बेस्ट डील होगा। हम महिलाएं है, इसलिए आपके साथ जुड़ना चाहते हैं।'' बाद में अजिंक्य ने पीयूष, अनुपम, विनीता और नमिता के साथ एक करोड़ का डील किया, चार प्रतिशत इक्विटी के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+