'मेरी लाइफ ही खत्म कर दी': Shark Tank की जज नमिता थापर ने अमिताभ बच्चन को लेकर किया खुलासा
मुंबई, 16 फरवरी। इन दिनों सोशल मीडिया पर मशहूर शो 'शार्क टैंक इंडिया' के कई शॉर्ट वीडियो या मीम्स तो आपने देखे ही होंगे। बीते दिनों 'शार्क टैंक इंडिया' के सभी जज कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे और खूब मस्ती की। शो में कपिल शर्मा ने अश्नीर ग्रोवर (भारतपे), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स), अमन गुप्ता (बोट), गजल अलघ (मामाअर्थ) और लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल का स्वागत किया।

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे 'शार्क टैंक' के जज
'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे सभी 'शार्क टैंक' जजेज ने अपनी-अपनी कहानी सुनाई। सोशल मीडिया पर हाल ही में शो का एक बिना सेंसर वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कई अनसुनी बातें सुनने को मिलीं। शो में कपिल शर्मा ने एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की को-फाउंडर नमिता थापर से अमिताभ बच्चन के लिए उनके प्यार के बारे में पूछा। कपिल ने कहा, 'आप बच्चन साहब की फैन हैं, जब उन्होंने आपकी दौलत देखी, वो आपके फैन हो गए होंगे?'

मेरी पूरी लाइफ ही खत्म कर दी
इसके जवाब में नमिता ने हंसते हुए कहा, 'बच्चन साहब ने तो मेरी पूरी लाइफ ही खत्म कर दी है। उनके बाद कोई दूसरा पसंद ही नहीं आया।' शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर विनीता सिंह ने कहा कि 'शार्क टैंक इंडिया' में अनुपम 'करीब-करीब' अमिताभ बच्चन जैसे ही लगते हैं। उन्होंने कहा, 'वो नेचुरल है, आपको नहीं लगता।' विनीता की इस बात के बाद कपिल ने भी गौर किया कि शो में अनुपम, अमिताभ की तरह ही बैठे हैं।

अनुपम की अमिताभ बच्चन से तुलना
कपिल कहते हैं कि अनुपम बैठे भी है उस तरह जैसे अमिताभ अपनी फिल्म अग्निपथ में बैठे थे। वहीं, अमन जिन्हें शार्क टैंक इंडिया पर कई बॉलीवुड स्टार्स की मिमिक्री करने के लिए जाना जाता है, उन्होंने एक्सेप्ट किया कि वह बहुत अधिक फिल्में नहीं देखते। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल 20-25 फिल्में देखी होंगी लेकिन उन्होंने उन्हें कम से कम 20-25 बार देखा है और डॉयलॉग्स को याद कर लेते हैं।

काफी पसंद किया गया शो
उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' का एक हिट डायलॉग भी सुनाया, जिसे परेश रावल पर फिल्माया गया था। मालूम हो कि 'शार्क टैंक इंडिया' एक ऐसा शो है जहां नए उभरते उद्यमी अपने व्यवसायों को शार्क के सामने पेश करते हैं और अपने निवेश की तलाश करते हैं। इस शो ने भारत में बड़ी लोकप्रियता हासिल की। पहला सीजन इस महीने की शुरुआत में खत्म हुआ था।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो में पहुंचे शार्क टैंक इंडिया निवेशकों की टीम, कॉमेडियन की हो गई बोलती बंद, देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications