पद्म पुरुस्कारों की हुई घोषणा, शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण और पंकज उधास को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान
Padma Awards 2025: सरकार ने पद्म पुरुस्कारों की घोषणा कर दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इनकी अनाउंसमेंट हुई है। इस बार पद्म भूषण से इसमें बिहार की दिवंगत सिंगर शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण और दिवंगत सिंगर पंकज उधास को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। दोनों ही सिंगर्स का निधन साल 2024 में हुआ था। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं,पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म विभूषण सबसे बड़ा होता है।
शारदा सिन्हा जिन्हें 'स्वर कोकिला' और 'बिहार की लता मंगेशकर' कहा जाता था। उन्होंने अपनी आवाज से भोजपुरी और मैथिल संगीत को दुनियभर में मशहूर किया था। बिहार के महावपर्व छठ के अवसर उन्हीं की आवाज में गीत सुनने को मिलते हैं। शारदा सिन्हा को 1991 में पद्म श्री और पद्म भूषण 2018 में सम्मानित किया जा चुका है। बता दें, शारदा सिन्हा का निधन मायलोमा कैंसर (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) से जूज रही थीं।

करियर की बात करें तो शारदा सिन्हा ने शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक दूरदर्शन में भी काम किया था। धीरे-धीरे उन्होंने लोकगायिका के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उनके द्वारा गाए गए छठ के गीत पूरे भारतवर्ष में मशहूर हैं। वहीं, 1951 को राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में जन्मे पंकज उधास ने पहली बार 1972 की फिल्म कामना में अपनी आवाज दी थी। इसके बाद पंकज उधास ने गजल गायन में करियर बनाने का सोचा। उनका पहला गजल एल्बम ''आहट'' 1980 में रिलीज हुआ था। इसके बाद पंकज उधास को सफलता मिलनी शुरू हुई। लेकिन पंकज को 'चिठ्ठी आई है' ने बड़ी और नई पहचान दिलाई थी। उनके करीब 60 सोलो एल्बम रिलीज हो चुके हैं। साल 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बता दें, पंकज का निधन भी कैंसर से हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications