'शक का इलाज नहीं', तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ ऐश्वर्या का सलमान संग ये रोमांटिक वीडियो, फैंस हुए बेकाबू

Aishwarya Rai with Salman Khan Video Goes viral:इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है, लोग दोनों के रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

लंबे वक्त से बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या दिख नहीं रही हैं इसी वजह से कहा जा रहा है कि अभिषेक-ऐश्वर्या दोनों अलग हो गए हैं, हालांकि बच्चन और ऐश्वर्या दोनों की फैमिली की ओर से भी इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है।

Aishwarya with Salman

तलाक की इन्हीं खबरों के बीच ऐश्वर्या राय और बॉलीवुड के मिस्टर 'दबंग' सलमान खान एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने दोनों के पुराने और अनकहे रिश्ते को फिर उजागर कर दिया है।

मालूम हो कि वायरल वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का है, जिसमें ऐश्वर्या और सलमान खान 'तेरी चुनरिया' गाने पर थिरक रहे हैं। वीडियो में दोनों की कमेस्ट्री देखते ही बन रही है। दोनों साथ में डांस करते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

'काश कि ये सच होता और ये दोनों साथ होते'

ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। सलमान के फैंस ने दोनों की तारीफ करते हुए लिखा है कि 'काश कि ये सच होता और ये दोनों साथ होते' तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कि ऐश्वर्या के प्यार को मासूम बता रहे हैं जबकि सलमान खान को 'दबंगई' के लिए कोस रहे हैं।

'शक का इलाज नहीं', काश सलमान ये समझते'

एक यूजर ने लिखा-'जिसके लिए इस मासूम ने अपने घरवालों की नहीं सुनी, उसी ने इसको पीट दिया।' तो किसी ने लिखा है कि 'शक का इलाज नहीं', काश सलमान ये समझते।' वीडियो देखकर एक यूजर ने कहा, "फिर उसने उसे पीटा और वह चली गई और हमेशा खुशी-खुशी रहने लगी।" एक अन्य ने कहा कि ' वह फिर भी उसे धोखा देने से खुद को नहीं रोक सका।'

एक ने कमेंट में लिखा, "एक ऐसा कपल जिसे मैं साथ में देखना चाहता हूँ।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैंने उन्हें किसी स्टार के साथ इस तरह मुस्कुराते हुए कभी नहीं देखा।" एक और ने कमेंट किया, "वो भी क्या वक़्त था।" एक और ने लिखा, "अब तक की सबसे अच्छी दिखने वाली जोड़ियों में से एक।" एक और कमेंट में लिखा था, "नज़र लग गई।" एक यूजर ने लिखा, "उन्हें साथ में देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

'अड़ियल, गुस्सैल और हिंसक...'

आपको बता दें कि 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' ने केवल बॉक्सऑफिस पर ही धूम नहीं मचाई थी बल्कि इसी फिल्म से हीरो सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी भी शुरू हुई थी। इस जोड़ी के प्रेम के किस्सों से फिल्म गलियारे भी भरे हुए थे, सबको लगता था कि सलमान को उनका रीयल Love मिल गया और अब वो ऐश्वर्या से शादी करेंगे लेकिन वक्त पलटा और सलमान और ऐश्वर्या अलग हो गए, वजह इसके पीछे सलमान का अड़ियल, गुस्सैल और हिंसक होना बताया गया था, हालांकि आज तक ऐश्वर्या और सलमान खान ने कभी इस विषय पर खुलकर बात नहीं की।

अनकही प्रेमकहानी के बहुत सारे किस्से हैं

दोनों की अनकही प्रेमकहानी के बहुत सारे किस्से हैं, जिसके बारे में कोई नहीं जानता। दोनों की राहें अलग हुईं और ऐश्वर्या की लाइफ में एंट्री हुई अभिषेक बच्चन की, जिनसे उन्हें मोहब्बत हुई और दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली। बॉलीवुड के इस पॉवर कपल को एक बेटी आराध्या है, जिनके साथ ऐश्वर्या साए की तरह रहती हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या का रिश्ता टूट गया है?

क्या सच में अभिषेक और ऐश्वर्या का रिश्ता टूट गया है? ये बात तो अभी तक साफ नहीं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आज भी लोग सलमान खान और ऐश्वर्या के किस्से को याद करते हैं और उनके फैंस उन्हें पर्दे पर साथ में देखना चाहते हैं।

शादी की कोई प्लानिंग नहीं है: सलमान खान

आज भी दोनों बॉलीवुड पार्टी या किसी अवॉर्ड समारोह में शामिल होते ही सुर्खियां बटोर लेते हैं। सलमान खान अभी तक कुंवारे हैं और उनका कहना है कि उनकी अब शादी की कोई प्लानिंग नहीं है।

फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिजी सल्लू खान

फिलहाल वो अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिजी हैं। एआर मर्डागॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इसमें रश्मिका मंदाना और सुनील शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+