शंकर महादेवन ने खोले KK के जीवन से जुड़े कई बड़े राज, बताया- क्यों सोशल मीडिया से बना रखी थी दूरी
अपने खास दोस्त केके के साथ बिताए पुराने पलों को याद कर बॉलीवुड के फेमस सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन भी भावुक हो उठे और उन्होंने केके के बारे में कई बड़े राज खोले हैं।
मुंबई, 4 जूनः बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके गत मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। कोलकाता के नजरुल मंच पर लाइव कंसर्ट के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। केके भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा वह फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। केके (कृष्णकुमार कुन्नाथ) को नजदीक के जानने वाले लोग बता रहे हैं कि किस तरह से केके अपने संगीत और परिवार को बहुत प्यार करते थे। हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर फराह खान ने केके के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह बहुत सिंपल इंसान थे और अपने म्यूजिक को बहुत प्यार करते थे। उन्हें हर समय गीत गाते रहना अच्छा लगता था। शायद यही कारण है कि केके ने आखिरी दम तक अपने फैंस के लिए गुनगुनाया, बिना दर्द का जिक्र किए इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके दुनिया से जाने के बाद परिवार के साथ उनके खास दोस्त भी बहुत दुखी हैं, जो अब उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। अपने खास दोस्त केके के साथ बिताए पुराने पलों को याद कर बॉलीवुड के फेमस सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन भी भावुक हो उठे और उन्होंने केके के बारे में कई बड़े राज खोले हैं।

खुद को खुश रखने के लिए केके गाते थे गाना
आपको बता दें कि शंकर महादेवन और केके का याराना बहुत ही पुराना और खास है। केके ने शंकर महादेवन के साथ मिलकर फिल्म कल हो न हो का गाना इट्स द टाइम टू डिस्को और फिलम दिल चाहता है का गाना कोई कहे कहता रहे गाया है। दोस्त केके के निधन के बाद शंकर महादेवन ने अपने और केके के बॉन्ड का खुलकर जिक्र किया। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केके और शंकर महादेवन के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी। शंकर महादेवन ने केके के बारे में कहा- फिल्मों में आने से पहले ही हमारा एक लंबा जुड़ाव था, हम दोस्त थे, एक गैंग की तरह काम करते थे। हम एक साथ जिंगल गाते थे और फिर वह फिल्मों जीत गाने में बदल गया। हमने जो शुरुआती फिल्में कीं, उनमें से एक, दिल चाहता है थी, जिसमें कोई कहे करके एक बहुत खास गाना था, ये बहुत स्पेशल गाना था, जिसे हमने साथ में गाया था।
Recommended Video

परिवार के साथ बिताते थे ज्यादा समय
दोस्त केके को याद करते हुए शंकर महादेवन ने कहा- केके जब स्टूडियो में एंट्री लेते थे तो अपने साथ ढ़ेर सारी पॉजिटिव एनर्जी लेकर आते थे। पहले आधे घंटे तक वह स्टूडियो में इधर-उधर घूमते और फिर घंटों तक बातें करते रहते थे। शंकर महादेवन ने कहा कि महीनों पहले, हम एक टीवी शो में मिले थे, हम सब उसे चिढ़ा रहे थे। तुम बेंजामिन बटन की तरह हो, क्योंकि तुम बूढ़े हो रहे हो। वह शानदार पल भुलाए नहीं भूलते। शंकर महादेवन ने केके के बारे में बताया- केके फैमिली मैन थे। वह किसी पार्टी में जाने के बजाय परिवार के साथ वक्त गुजारना ज्यादा पसंद करते थे।

व्हाट्सऐप नहीं चलाते थे केके
शंकर महादेवन ने कहा कि वह अक्सर अपने परिवार के बारे में ही बात करते रहते थे। वह लंबी छुट्टियों पर जाते थे और परिवार के साथ समय बिताते थे। उन्हें सोशल मीडिया की भी परवाह नहीं थी और न ही वह व्हाट्सऐप की इस्तेमाल करते थे। अगर आपको उनसे बात करनी होती थी, तो आपको उसे सीधे कॉल करना होता था। वह इस बात की भी चिंता भी नहीं करते थे कि उनके गानों को शोसल मीडिय पर कितना पसंद किया जा रहा है या फिर उनके गानें को कितने लाइक्स मिल रहे हैं। वह अपनी खुशी के लिए गाना गाते थे।

कंसर्ट को लेकर थे चूजी
शंकर महादेवन ने कहा- वह इतना अच्छा गाना गाते थे लेकिन उस हिसाब से उन्हें कभी ज्यादा पुरस्कार नहीं मिले। हालांकि उन्हें अवॉर्ड्स की ज्यादा परवाह नहीं थी। वह गाना गाकर खुश हो जाते थे। वह जो करते थे उसका आनंद लेते थे। लेकिन वह अपने कॉन्सर्ट्स को लेकर बहुत चूजी थे और किसी के भी बुलाने पर नहीं पहुंचते थे। कॉन्सर्ट में गाना गाने से पहले वह उसके बारे में पूरी जानकारी लेते थे और फिर वहां जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications