शनाया कपूर ने शुरू की डेब्यू फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग, विक्रांत मैसी ने बताया कैसा है रोल!

शनाया कपूर अब बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वो एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं। शनाया विक्रांत मैसी की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां में नज़र आएंगी। शनाया और विक्रांत की ये फिल्म लव स्टोरी होगी। इसमें वो एक थिएटर एक्ट्रेस की भूमिका में होंगी। वहीं, विक्रांत मैसी एक ब्लाइंड म्यूजीशियन के रोल में नज़र आएंगे। आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग शुरू हो गई है। ये फिल्म राइटर रस्किन बॉन्ड की पॉपुलर शॉर्ट स्टोरी द आइज़ हैव इट पर बेस्ड होगी। ये फिल्म म्यूज़िकल बैकड्रॉप पर सेट होगी। इसमें प्यार, आज़ादी यादें और विश्वास समेत कई चीजों को

Shanaya Kapoor and Vikrant Massey Movie Aankhon Ki Gustakhiyan Shooting begins

शनाया फ्रेशनेस लाएंगी- संतोष
आंखों की गुस्ताखियां से एक बार फिर संतोष और विक्रांत साथ में काम करने जा रहे हैं। इसके पहले दोनों ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीरीज में काम कर चुके हैं। विक्रांत के साथ दोबाारा काम करने को लेकर संतोष ने कहा, ये रस्किन बॉन्ड की शॉर्ट स्टोरी पर बेस्ड है। यंग टैलेंट के साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है। शनाया इस फिल्म में वो फ्रेशनेस लेकर आएंगी। इस फिल्म से उनकी एक्टिंग जर्नी भी शुरू हो रही है।

चैलेंजिग रोल है- विक्रांत
फिल्म के रोल पर विक्रांत ने कहा, लवर बॉय का रोल एक्साइटिंग चैलेंज है। मानसी ने मेरे ऊपर रोमांटिक लीड के लिए भरोसा किया है। मेरा मानसी और वरुण के लिए हमेशा ग्रेटीट्यूड रहेगा। संतोष सिंह के साथ दोबारा काम करना क्रिएटिव सैटिसफिक्शन होगा। बता दें, शनाया से पहले इस फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स तारा सुतारिया, अलाया एफ और प्रतिभा रांटा के साथ बात कर रहे थे। लेकिन इस रोल के लिए शनाया उन्हें परफेक्ट लगीं। वो भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। हालांकि इसके पहले उनकी बात करण जौहर-शशांक खेतान की अर्बन ट्राइंगल फिल्म बेधड़क के लिए चल रही थी। साथ ही खबरें आई कि वो हॉटस्टार की सीरीज़ स्टूडेंट और दि ईयर से अपना डेब्यू करेंगी। लेकिन ये सभी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चले गए। अब उनके हाथ में आंखों की गुस्ताखियां आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+