क्या फिर से करीब आ रहे हैं शमिता शेट्टी और राकेश बापट, एक इंस्टा पोस्ट ने उठाए सारे पर्दे?

टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राकेश बापट आज यानी 1 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड शमिता शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

मुंबई, 1 सितंबर: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राकेश बापट आज यानी 1 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस और कई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड शमित शेट्टी ने भी उन्हें बर्थडे की बधाई दी।

शमिता शेट्टी ने किया राकेश बपट को बर्थडे विश

शमिता शेट्टी ने किया राकेश बपट को बर्थडे विश

शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने हाल ही में अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि वह अब दोनों अचछे दोस्त हैं। इस बीच एक्स ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट के लिए शमिता शेट्टी का ये पोस्ट देख एक बार फिर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों फिर साथ आ गए हैं।

एक्ट्रेस ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा ये खास पोस्ट

एक्ट्रेस ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा ये खास पोस्ट

शमिता शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर राकेश बापट को जन्मदिन की बधाई दी है। शमिता ने राकेश की फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, हैप्पी बर्थडे राकेश बापट। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख यूजर्स कयास लगा रहे है कि क्या ये दोनों फिर से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर ये सिर्फ दोस्ती है।

ऐसे हुई दोनों के रिश्ते की शुरूआत

ऐसे हुई दोनों के रिश्ते की शुरूआत

आपको बता दें कि, साल 2021 में एक्टर टीवी का फेमस शो बिग बॉस के ओटीटी सीजन 1 में नजर आए। इस शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि शो खत्म होने के कुछ दिनों बाद दोनों ने अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी।

राकेश बापट का हो चुका है तलाक

शमिता शेट्टी से पहले राकेश बापट ने साल 2011 में एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से शादी की थी। लेकिन दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी थी जिसकी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला कर साल 2019 में तलाक ले लिया था। इसके बाद एक्टर शमिता को डेट करने लगे थे। फिलहाल वह अपनी लव लाइफ में सिंगल हैं।

राकेश बापट का करियर

वहीं राकेश बापट के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से शुरूआत की थी। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी हाथ आजमाने की कोशिश की। एक्टर की फिल्म तुम बिन काफी सुपरहिट साबित हुई जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले हालांकि वो फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब उन्होंने एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री के तरफ रूख करने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+