Bigg Boss में शमिता शेट्टी ने खोला गहरा राज , बताया- एक्‍सीडेंट में खो द‍िया था अपना पहला बॉयफ्रेंड

नई दिल्ली, सितंबर 08: बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में हैं। चाहे वो अन्य कंटेस्टेंट राकेश बापट के साथ उनकी नजदीकियां हो या फिर हाउसमेट दिव्या अग्रवाल के साथ उनका झगड़ा हो। अब खबर आ रही है कि, घर के अंदर राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में, दोनों शो में एक-दूसरे के साथ बहस करते दिखे थे। राकेश के साथ हो रहे झगड़ों ने शमिता को काफी इफेक्ट किया है।

शमिता घर में नेहा भसीन के साथ अपना दर्द बांटते हुए नजर आईं

शमिता घर में नेहा भसीन के साथ अपना दर्द बांटते हुए नजर आईं

ऐसे में शमिता घर में अपनी दोस्‍त नेहा भसीन के साथ अपना दर्द बांटते हुए नजर आईं। रोते हुए शमिता ने नेहा को बताया कि, वह सिर्फ 18 साल की थी जब उनका पहला बॉयफ्रेंड कार एक्सीडेंट में मर गया था। शमिता कहते हुए नजर आईं क‍ि यही वजह है मैंने कभी किसी को अपनी जिंदगी में इतने लंबे समय तक आने की इजाजत नहीं दी। काफी सालों बाद अब जाकर उन्होंने राकेश के साथ रिश्ता बनाने की शुरुआत की थी क्योंकि राकेश भी उन्हें अच्छे इंसान लगते हैं।

इस बात पर शमिता और राकेश में हुआ झगड़ा

इस बात पर शमिता और राकेश में हुआ झगड़ा

दरअसल घर में न‍िशांत और प्रतीक ने बार-बार ये मुद्दा उठाया क‍ि शम‍िता राकेश को काफी डोम‍िनेट करती हैं। वहीं शम‍िता अपने ल‍िए इस तरह की बात सुनकर काफी भड़क गई थीं। शम‍िता की नाराजगी इस बात पर ज्यादा थी क‍ि इस बात पर राकेश ने कुछ र‍िएक्‍ट नहीं क‍िया था। जिसके बाद शमिता राकेश को लेकर नेहा से बातें करती नजर आईं। हालांकि नेहा शम‍िता को समझाते हुए नजर आईं क‍ि राकेश ने भी शमिता का साथ देने की पूरी कोशिश की है। राकेश उनके साथ हमेशा खड़े नजर आए हैं।

कनेक्शन खत्म होने बाद राकेश शमिता में बढ़ी दूरियां

कनेक्शन खत्म होने बाद राकेश शमिता में बढ़ी दूरियां

आपको बता दें कि, घर में अभी तक सभी जोड़‍ियां कनेक्‍शन्‍स में खेल रही थीं लेकिन अब ये कनेक्‍शन का खेल खत्‍म कर द‍िया है। ऐसे में अब हर कोई अपने ल‍िए खेल रहा है। ब‍िग बॉस की इस घोषणा के बाद से ही शम‍िता और राकेश के बीच दूर‍ियां नजर आनी शुरू हो गई हैं। वहीं मूस ने भी प्रतीक को धोखा देते हुए अब द‍िव्‍या के साथ अपना गैंग बना ल‍िया है। वहीं दूसरी ओर दिव्या और शमिता के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है।

Recommended Video

    BB OTT: Shamita shetty ने Rakesh Bapat को लेकर की अपने दिल की बात | वनइंडिया हिंदी
    राकेश शमिता पर अपना गुस्सा निकालते नजर आए

    राकेश शमिता पर अपना गुस्सा निकालते नजर आए

    इससे पहले कल घर में हुए नॉमिनेशन ने भी राकेश और शमिता के बीच दरार पैदा कर दी। दरअसल घर के दो सेव कंटेस्टेंट्स राकेश और निशांत को बिग बॉस कंफेशन रूम में बुलाते हैं। राकेश प्रतीक का नाम लेते हैं। जिसके बाद निशांत घरवालों को बता देते हैं कि राकेश ने प्रतीक का नाम क्यों लिया जिसके बाद राकेश -प्रतीक में लड़ाई हो जाती है। इसके बाद राकेश शमिता पर अपना गुस्सा निकालते नजर आते हैं। राकेश शमिता से कहते हैं कि वो भी अब प्रतीक से बात नहीं करेंगी।

    दिव्या और शमिता में हुई झड़प

    दिव्या और शमिता में हुई झड़प

    बता दें कि, शमिता ने राकेश से एक दफा कहा था कि वे दिव्या अग्रवाल से बात नहीं करेंगे। जिसके बाद राकेश ने प्रतीक से लड़ाई होने के बाद उनके सामने भी ही शर्त रखी थी। यह बात शमिता को पसंद नहीं आती है और दोनों के बीच बहस हो जाती है। यह शमिता को बुरी लगती है। जिसके बाद शमिता रोती हुई नजर आती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+