Shamita Shetty ने आमिर अली संग डेटिंग अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, नेटिजेन्स पर फूटा गुस्सा, बोलीं- 'छोटी सोच'

हाल ही में शमिता शेट्टी और आमिर अली का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से दोनों डेटिंग अफवाह को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तो़ड़ी है।

Shamita Shetty Aamir Ali Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ ही समय पहले एक्ट्रेस का उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट से ब्रेकअप हुआ था। अब इन दिनों एक्ट्रेस का नाम उनके करीबी दोस्त आमिर अली के साथ जोड़ा जा रहा है। दो दिन पहले शमिता शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसने इस डेटिंग अफवाह को हवा दी।

शमिता शेट्टी ने आमिर अली डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

शमिता शेट्टी ने आमिर अली डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

बीती रात शमिता शेट्टी अपने खास दोस्त आमिर अली के साथ स्पॉट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एकसाथ कोजी होते हुए नजर आए। वीडियो में, आमिर को शमिता के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है। जिसकी वजह से इंटरनेट पर दोनों की डेटिंग अफवाह की चर्चा शुरू हो गई।

नेटिजेन्स पर फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी और आमिर अली की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। जिसके बाद से एक्ट्रेस काफी गुस्से में हैं और उन्होंने ट्वीट कर डेटिंग अफवाह पर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट पर नेटिजेन्स को छोटी सोच वाला बताया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह अपनी अकेली जिंदगी में काफी खुश हैं।

'नेटिजेन्स की छोटी सोच वाली धारणाओं से...'

शमिता शेट्टी ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं समाज और इसकी मानसिकता से परेशान हूं। हर काम औरहर आदमी बिना किसी वास्तविकता जांच के निर्णय क्यों लेता है? NETIZENS की छोटी सोच वाली धारणाओं से परे संभावनाएं हैं।' शमिता शेट्टी यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे लिखा, 'अब समय आ गया है कि हम इसके बारे में अपना दिमाग खोलें! सिंगल और हैप्पी.. आइए इस देश में अधिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दें।'

एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे फैंस

एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे फैंस

हालांकि एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनका समर्थन किया। एक यूजर ने ट्वीट पर कमेंट कर लिखा, 'चिंता न करें शमिता, हम आपके साथ हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह सिर्फ बकवास है, एक किस किसी भी रिश्ते की पुष्टि नहीं कर सकता है'। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट से साफ कर दिया है कि वह किसी भी रिश्ते में नहीं हैं और वह सिंगल होकर काफी खुश हैं।

शमिता शेट्टी का वर्कफ्रंट

शमिता शेट्टी का वर्कफ्रंट

वहीं शमिता शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह लंबे से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन अब जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'The Tenant' से वह बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जो कि, फैंस को काफी पसंद आया। बता दें कि, ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Recommended Video

    Karwa Chauth 2022: Shilpa से लेकर Raveena तक, इन हसीनाओं ने ऐसे मनाया करवा चौथ |वनइंडिया हिंदी|*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+