'मैं वैन में कपड़े बदल रही थी और वो....', फेमस एक्ट्रेस का डायरेक्ट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, जानें मामला
Shalini Pandey: साउथ की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपना जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस शालिनी पांडे इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने साउथ में उनके साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की है।
शालिनी पांडे और कास्टिंग काउच
दरअसल शालिनी पांडे ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए साउथ इंडस्ट्री के एक डायरेक्टर का हैरान कर देने वाला किस्सा शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि एक दिन वो वैनिटी वैन में कपड़े बदल रही थीं, तभी वो फेमस डायरेक्टर बिना पूछे अंदर आ गया था।

शालिनी पांडे का चौंकाने वाला खुलासा
-शालिनी पांडे ने फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में अपने एक्टिंग करियर के स्ट्रगल के दिनों को लेकर खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा- मैंने हमेशा अच्छे मेल्स के साथ काम नहीं किया। मैंने ऑन-स्क्रीन, ऑफ-स्क्रीन और क्रू सहित कुछ भयानक पुरुषों के साथ भी काम किया है।
-शालिनी पांडे ने आगे कहा- लेकिन आपको बस अपनी सीमा तय करनी होती है। अपने करियर में मैंने बेहद अराजक पुरुषों का भी सामना किया है और ये बात बिल्कुल सच है।
'डायरेक्टर मेरी वैन में बिना खटखटाए अंदर आ गए थे'
-शालिनी पांडे ने कहा- मैं किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हूं, इसलिए शुरुआत में मुझे चीजें संभालनी नहीं आती थीं। मेरे करियर के शुरुआती दिनों में मैं एक साउथ फिल्म में काम कर रही थी। तभी सेट पर एक दिन फिल्म के निर्देशक मेरी वैन में बिना खटखटाए ही अंदर आ गए।
-शालिनी ने कहा- उस टाइम मैं वैन में कपड़े चेंज कर रही थी। उन्हें देखते ही मैं पूरी तरह से घबरा गई थी लेकिन फिर मैं उस डायरेक्टर पर खूब चिल्लाई, मैंने कभी नहीं सोचा था ऐसा भी कुछ हो सकता है। मैं बहुत डर गई थी।
'मैं वैन में कपड़े बदल रही थी और वो....'
-शालिनी पांडे ने कहा- उस वक्त में सिर्फ 22 साल की थी। मुझे लोगों ने कहा कि उन पर चिल्लाना नहीं चाहिए था। लेकिन ये कोई तरीका नहीं होता है इस तरह से किसी लड़की के वैन के अंदर आने का।
एक्ट्रेस ने कहा- अगर मैं नई हूं तो आप बिना खटखटाए अंदर नहीं आ सकते हैं। आप मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं। आपको अंदर आने से पहले पूछना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications