सालों बाद सलमान खान के साथ विवाद पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सब हैल्लो हैल्लो'
बॉलीवुड में सलमान खान और शक्ति कपूर ने कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है। 'जुड़वा' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। हालांकि, साल 2011 में शक्ति कपूर के बिग बॉस में बतौर प्रतियोगी शामिल होने के बाद उनके रिश्तों में खटास आ गई थी। शो के दौरान दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आईं, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं।

बिग बॉस के बाद बिगड़ा रिश्ता
बताया जाता है कि बिग बॉस के दौरान सलमान खान शक्ति कपूर को अनदेखा करते नजर आए थे और कुछ मौकों पर उनकी सार्वजनिक छवि पर भी टिप्पणी की गई थी। इसी दौर में शक्ति कपूर ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे विवाद और गहरा हो गया। इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक दूरी बनी रही।
सालों बाद शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी
अब कई वर्षों बाद शक्ति कपूर ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है। द पावरफुल ह्यूमन्स पॉडकास्ट में उन्होंने सलमान खान के साथ अपने मौजूदा रिश्तों पर कहा, "अब सब हैलो-हैलो अच्छे से है। हमारे बीच सब ठीक है और मेरे मन में किसी के लिए कोई गलत भावना नहीं है।"
शराब की लत पर भी की खुली बात
इसी बातचीत में शक्ति कपूर ने अपनी निजी जिंदगी पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उन्हें शराब छोड़े हुए करीब पांच साल हो चुके हैं। उनके मुताबिक, अब इंडस्ट्री में पहले जैसा माहौल नहीं रहा। आजकल कलाकार ज्यादा फिटनेस पर ध्यान देते हैं, जबकि पहले कई सितारे शूटिंग के दौरान भी शराब के नशे में रहते थे।
पुराने बयानों ने बढ़ाया था विवाद
इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने कहा था कि सलमान खान को उनसे माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया था कि शो के दौरान सलमान और संजय दत्त ने उन्हें नजरअंदाज किया। सलमान के एक पुराने बयान पर पलटवार करते हुए शक्ति ने नाराजगी जाहिर की थी।
विवादित ट्वीट और सफाई
बिग बॉस से बाहर आने के बाद शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर एक विवादित ट्वीट भी किया था, जिसने मामला और तूल पकड़ लिया। हालांकि बाद में उन्होंने रेडिफ से बातचीत में कहा था कि वह शो में जीतने नहीं, बल्कि अपने बच्चों को यह साबित करने आए थे कि वह एक महीने तक शराब से दूर रह सकते हैं। इन सबके बावजूद, सलमान खान का शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर के साथ हमेशा अच्छा रिश्ता रहा है। श्रद्धा कई बार अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए सलमान के शोज़ में नजर आ चुकी हैं। इससे साफ है कि पुराने विवादों के बावजूद पेशेवर और पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बना रहा।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications