शकीरा के दीवानों के लिए खुशखबरी, 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी ग्लोबल स्टार, जानिए पूरा शेड्यूल
Shakira 19 साल के लंबे समय के बाद भारत में लाइव परफॉर्मेंस देने आ रही हैं। उन्होंने आखिरी बार 2007 में भारत में परफॉर्मेंस दी थी। अब उनकी वापसी की खबर से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पॉप म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी शकीरा का यह दौरा भारतीय प्रशंसकों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं माना जा रहा। इस रिपोर्ट में उनके कॉन्सर्ट से जुड़ी हर डिटेल जान लीजिए।

मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर में कॉन्सर्ट
शकीरा अपनी इस टूर में मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर जैसे शहरों में कॉन्सर्ट करेंगी। ऑफिशियल तारीखों और शेड्यूल की घोषणा जल्द की जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी अनाउंसमेंट के तुरंत बाद शुरू होगी। उम्मीद की जा रही है कि लिमिटेड सीटों के कारण टिकटों की मांग काफी अधिक रहेगी।
धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शकीरा अपने कॉन्सर्ट्स में लाइव सिंगिंग, हाई-एनर्जी डांस और भव्य प्रोडक्शन का पेश करेंगी। उनके शो में आधुनिक लाइटिंग, विजुअल इफेक्ट्स और इंटरनेशनल लेवल का साउंड सिस्टम शामिल होगा। बताया गया है कि भारत में परफॉर्म करना उनके लिए हमेशा खास रहा है और वे यहां के दर्शकों से दोबारा जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
सुरक्षा और आयोजन की खास तैयारियां
आयोजकों ने भरोसा दिलाया है कि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किए जाएंगे। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा जांच और मेडिकल सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जाएगी। टिकटों की कीमत, श्रेणियां और बुकिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और प्रमोटर्स द्वारा जारी की जाएगी।
फैंस के लिए यादगार मौका
शकीरा के इस दौरे को भारतीय संगीत प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। उनके हिट गानों पर थिरकने और लाइव परफॉर्मेंस का अनुभव लेने का यह सुनहरा अवसर है। लंबे इंतजार के बाद हो रही यह वापसी निश्चित रूप से फैंस के लिए अविस्मरणीय साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications