Shakira के साथ शख्स ने सरेआम की घटिया हरकत, बनाई गलत तरह से वीडियो, फिर सिंगर ने उठाया ये कदम

Shakira Video Viral: मशहूर इंटरनेशनल सिंगर शकीरा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी पॉपुलैरिटी केवल विदेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी है। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिंगर के साथ स्टेज पर एक फैन ने घटिया हरकत की।

अमेरिका के एक नाइट क्लब में शकीरा अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। तभी वहां मौजूद फैन ने सिंगर के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसके बाद उन्हें अचानक बीच में ही स्टेज छोड़कर जाना पड़ा। अब उस जिस शख्स ने भी ये घटिया हरकत की है उसके खिलाफ गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

Shakira

शकीरा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर पर मस्ती से गाना गा रही थी तभी उन्हें एहसास होता है कि एक शख्स उनकी ड्रेस के नीचे वीडियो बना रहा है। इसके बाद सिंगर को असहज महसूस होता है और वह अपनी ड्रेस ठीक करने लगती हैं। लेकिन वह शख्स रुकने का नाम नहीं लेता और बार-बार शकीरा की ड्रेस के नीचे से वीडियो बना रहा था।

इस शख्स की ये घटिया हरकत देख शकीरा को गुस्सा आ जाता है और वह अपना माइक रखकर बीच में ही स्टेज छोड़कर चली जाती हैं। अब सोशल मीडिया पर शकीरा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में सिंगर के फैंस शख्स की इस घटिया हरकत अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद शकीरा के फैंस गुस्सा हो गए। फैंस लगातार कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो बेहद शर्मनाक था।' अन्य यूजर ने लिखा, 'इसने तो हद ही पार कर दी।' एक ने लिखा, 'लोग ये सब करके क्या पाना चाहते हैं।' एक ने लिखा, 'अब इससे ज्यादा और क्या शर्मनाक देखना बचा है।' वहीं अन्य फैंस ने शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की है। इससे पहले सिंगर करण औजला के साथ स्टेज पर बदतमीजी की थी। एक शख्स ने उन्हें जूता फेंककर मारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+