Shaitaan BO Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'शैतान' ने की धुआंधार कमाई, तीसरे दिन हुआ 50 करोड़ का आंकड़ा पार

Shaitaan Box Office Collection Day 3: अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। वहीं तीसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। सोशल मीडिया पर भी तमाम फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी के साथ जानते हैं कि तीसरे दिन फिल्म शैतान ने कितने करोड़ का कारोबार किया।

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान ने तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म शैतान ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये की कमाई कर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन कमाई में शानदार इजाफा हुआ और फिल्म ने 18.75 करोड़ का शानदार कारोबार किया। वहीं तीसरे दिन यानी बीते रविवार की बात करें तो फिल्म ने 20 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर डाली।

Shaitaan

अगर फिल्म शैतान के कुल कलेक्शन की बात करें तो इस हिसाब से इन तीन दिनों में फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। अब जिस तरह से फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही पहले हफ्ते फिल्म 100 करो़ड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

फिल्म शैतान की कहानी में आर माधवन शैतान की भूमिका निभाते हैं। वह अजय देवगन की बेटी को एक लड्डू खिलाकर उसे अपने वश में कर लेते हैं और फिर वह जैसा कहते हैं अजय की बेटी वैसा करने लगती है। यहां तक कि वह अपने मां-बाप पर ही हमला कर देती है। ये देखकर अजय देवगन हर संभव कोशिश करते हैं कि कैसे अपनी बेटी को इस चंगुल से बाहर निकाले। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब आर माधवन अजय की बेटी को अपने साथ ले जाता है। वहीं फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+