Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहरुख खान की 'जवान' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहुंची 1000 करोड़ के पार

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्‍म 'जवान' बॉक्‍स आफिस पर धूम मचा रही है। जवान लगातार तीसरे हफ्ते टिकट विंडो पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हिंदी के अलावा तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज हुई ये फिल्‍म लगातार तीसरे हफ्ते कमाई के मामले में जबदरस्‍त स्‍पीड पकड़े हुए है। भारत ही नहीं 'जवान' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में रिकार्ड बना रही है। कमाई के मामले में शाहरुख की जवान ने गदर2 और पठान को भी पछाड़ते हुए ऐतिहासिक कमाई की है।

Shahrukh Khan jawaan

एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान स्‍टारर फिल्‍म जवान के रेड चिलील इंटरटेनमेंट ने वर्ल्‍डवाइड आंकड़े शेयर किए हैं। रेड चिलीज इंटररटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया फिल्‍म कमाई के मामले में 1000 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो चुकी है। जवान का कुल कलेक्‍शन 1004.92 करोड़ को गया है।

जवान ने केवल हिंदी भाषा में बीते 18 दिन में 505.94 करोड़ की शानदार कमाई की है इसके साथ इतने कम समय में ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म बन चुकी है। वहीं तमिल और तेलगू भाषा में जवान की कमाई 563.20 करोड़ पर पहुंच गई है। इतनी कमाई भारत में अब तक किसी भी हिंदी फिल्‍म ने नहीं की है। वहीं दुनिया भर में जवान 18 वें दिन तक कुल 1002.92 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जवान ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई महज तीन सप्‍ताह में की है। जबकि शाहरुख की पठान ने चार सप्‍ताह में 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने सोमवार को एक्स पर लिखा "इतिहास बन रहा है। जवान! क्या आपने इसे अभी तक नहीं देखा है? वहीं फिल्म निर्माता एटली ने भी क्लिप साझा की और ट्वीट किया 'भगवान हमारे प्रति बहुत दयालु हैं। आप सभी को धन्यवाद...'' एटली की फिल्म 'पठान' के बाद शाहरुख की दूसरी 1000 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म जवान है।

.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+