Cruise Drugs Case: खत्म हुई आर्यन खान की मुश्किलें, NCB ने दिया क्लीन चिट
क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि, एनसीबी को आर्यन के खिलाफ सबूत ना मिलने के कारण अब उन्हें क्लीन चिट मिल गया है।
मुंबई, 27 मई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर क्रूज ड्रग्स मामले का आरोप लगा था। ये मामला अक्टूबर 2021 का है जिसके लिए आर्यन खान को कईं बार कोर्ट में पेश होना पड़ा। हालांकि, उनको कोर्ट से राहत मिली और वह जेल से रिहा हो गए थे। लेकिन अब इस मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि, आर्यन खान को एनसीबी( NCB) ने क्लीन चिट दे दी है।
Recommended Video

नहीं मिला आर्यन के खिलाफ सबूत
खबरों के मुताबिक आर्यन खान के खिलाफ ड्रग्स से जुड़े एनसीबी को कोई सबूत नहीं मिले। इससे पहले दावा किया जा रहा था कि आर्यन खान के खिलाफ जांच करने वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को भी आर्यन के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिले थे। जिससे वह गुनहगार साबित हो सकें। एनसीबी का कहना है कि जिन 6 लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं उनमें एक आर्यन खान का भी नाम शामिल है।
आर्यन समेत ये आरोपी हुए थे गिरफ्तार
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अक्टूबर 2021 में एनसीबी ने क्रूज शिप से हिरासत में लिया था। बता दें कि, ये क्रूज मुंबई से गोवा जा रहा था और इस पर एक ड्रग्स पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में आर्यन खान के साथ और भी लोग शामिल थे जिन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। मामले में कईं अदालती सुनवाई होने के बाद आर्यन खान को मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी और अब एनसीबी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications