पिता शाहरुख खान की तरह बेटे आर्यन खान भी नहीं करेंगे ऐसा काम, ड्रग्स केस से जुड़ा है फैसला!

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आर्यन एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन में अपना करियर बनाने जा रहे हैं। उनकी सीरीज का नाम स्टारडम है। बीते साल 19 नवंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने उनकी सीरीज की अनाउंसमेंट की थी। बतौर नेटफ्लिक्स स्टारडम गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।

अब इस सीरीज और इसके प्रमोशन से जुड़ा हुआ बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरें हैं कि आर्यन भी अपने पिता शाहरुख खान की राह पर चलने के लिए तैयार हैं। फिल्मफेयर में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि आर्यन अपनी सीरीज स्टारडम को प्रमोट नहीं करेंगे। पूरी रिपोर्ट पढ़िए।

Aryan Khan will not give media interviews

फिल्मफेयर ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट छापी है। इसमें उन्होंने लिखा, नेटफ्लिक्स को आर्यन खान ने पहले ही बता दिया था कि पर्सनल लेवल पर शो का प्रमोशन नहीं करेंगे। इंडिविजुअल ना वो किसी को इंटरव्यू देंगे और ना ही किसी इंफ्लूएंसर्स के साथ प्रमोशनल इवेंट या एक्टिविटी में हिस्सा लेंगे।

बता दें, आर्यन के पिता ने भी मीडिया से अब दूरी बना ली है। वो भी अपनी किसी भी फिल्म के पहले मीडिया से बातचीत नहीं करते हैं। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के लिए उन्होंने इवेंट रखा। लेकिन मीडिया से बात नहीं की। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि ड्रग्स केस के कारण आर्यन ने ये कदम उठाया हो। शाहरुक ने भी ड्रग्स केस की मीडिया कवरेज के बाद ही ऐसा किया है।

आर्यन खान की ये सीरीज फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया पर बेस्ड है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक लड़का फिल्मी दुनिया के बाहर से होकर अपनी पैठ बनाने की कोशिश करता है। सीरीज में लीड रोल किल फेम लक्ष्य लालवानी ने निभाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि ये शाहरुख के जीवन से इंस्पायर्ड है। सीरीज इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इस सीरीज की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+