शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया Love Hostel का ट्रेलर, फैंस ने दिये ताबड़तोड़ रिएक्शन

मुंबई। विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग मूवी हॉस्टल इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है और आज यानी कि 14 फरवरी को लव हॉस्टल का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। वैलेंटाइन डे पर रिलीज ये ट्रेलर देखकर साफ हो चुका है कि फिल्म खूब एंटरटेनिंग होने वाली है, जो देखने वालों की सांसे अटका कर रखेगी।

Shahrukh khan shared trailer of love hostel on instagram

खून-खराबे से भरपूर इस वेब सीरीज में सान्या और विक्रांत प्यार के लिए भागते हुए नजर आएंगे। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की प्रोडक्शन हाउस कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से फिल्म लव हॉस्टल आ रही है। लव हॉस्टल के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, शाहरुख ने लिखा, "एक ऐसी भूमि जहां क्षमा नहीं है वहां प्यार में पड़ना आपके जीवन को खो देता है। एक विद्रोही कपल सीमा तोड़ने की हिम्मत करता है। क्या उनका प्यार बच पाएगा? #लवहॉस्टल का ट्रेलर अभी आउट। स्ट्रीमिंग 25 फरवरी से, विशेष रूप से #ZEE5 पर।

लव हॉस्टल में अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए, बॉबी देओल ने एक बयान में कहा, "डागर एक ऐसा चरित्र है जिसकी अपनी विचारधाराएं हैं और जो कोई भी इसके खिलाफ जाता है, उसके क्रोध का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस तरह से चरित्र लिखा गया था, वह मुझे पसंद आया, यह मेरे द्वारा पहले निभाई गई किसी भी कैरेक्टर के अपोजिट है। चूंकि यह किरदार मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर था, इसलिए मुझे डागर की भूमिका निभाने के लिए सहमत होने में कुछ समय लगा, लेकिन मुझे खुशी है कि हमने इस पर काम किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+