शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए भेजे स्नैक्स, इस वजह से बर्थडे पर नहीं आए सामने
मुंबई, 03 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 56 वां जन्मदिन मनाया। हर साल की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में शाहरुख खान के फैंस उनके घर मन्नत के सामने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए इकट्ठा हुए। हर बार की तरह इस बार भी 1 नवंबर की रात को ही उनके घर के बाहर फैन्स की भीड़ जमा हो गई। फैंस अपने चहेते हीरो के लिए हैपी बर्थडे गाते रहे और एक्टर का नाम लेकर चिल्लाते रहे। हर बार शाहरुख अपने फैंस को अपन एक झलक दिखलाने के लिए आते जरूर थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। फैंस को मायूस होकर लौटना पड़ा।

इस वजह से बर्थडे पर नहीं आए सामने
ईटाइम्स रिपोर्ट के अनुसार, मन्नत पर पोस्टेड एसीपी बांद्रा जोन ने मीडिया और लोगों को उनके घर के बाहर जुटने से रोका। शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने ये जानकारी दी थी कि शाहरुख, उनके बेटे आर्यन खान और पूरी फैमिली अली बाग वाले फार्म हाउस पर हैं। जिस कारण शाहरुख खान मन्नत में मौजूद नहीं थे इसलिए वो बालकनी में आकर अपने फैंस को शुक्रिया अदा नहीं कर सके और फैंस को मायूस होकर वापस जाना पड़ा।
शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए भेजे स्नैक्स
शाहरुख खान अलीबाग में होने के कारण अपने फैंस से नहीं मिल सके लेकिन शाहरुख की तरफ से घर के बाहर इंतजार कर रहे फैन्स को बिस्किट और पानी बंटवाया गया। सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स वायरल हैं जिनमें लोग स्नैक्स बांटते दिख रहे हैं।
बता दें शाहरुख खान और उनका परिवार अक्टूबर माह में बड़ी मुसीबतों से गुजरा है। ड्रग क्रूज केस में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने अरेस्ट कर लिया था। जिसके बाद 22 दिन तक शाहरुख खान के शहजादें आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिली थी। आर्यन जब जेल में थे तो शाहरुख के फैंस ने सपोर्ट किया और आर्यन के घर लौटने पर ढोल नगाड़ों के संग जमकर जश्न मनाया था।
MADNESS! CRAZE!! SHAHDOM!!!
— Aavishkar Gawande (@aavishhkar) November 2, 2021
Fans near #Mannat chanting #ShahRukhKhan's name & slogans - Shah Rukh Khan Zindabad, Shah Rukh Khan India Ki Shaan.#HappyBirthdaySRK #SRKDay @iamsrk pic.twitter.com/laU1f42iz6












Click it and Unblock the Notifications