ईद पर शाहरुख खान का दिखा खास अंदाज, बेटे अबराम संग फैंस पर यूं लुटाया प्यार, देखें वीडियो

शाहरुख खान ने ईद के खास मौके पर फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अपने छोटे बेटे अबराम खान के साथ मन्नत की बालकनी में आकर सभी फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी। शाहरुख की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मुंबई, 10 जुलाई: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए ईद से अच्छा फैंस के लिए कोई मौका नहीं हो सकता है। किंग खान ईद के मौके पर हर साल अपने घर मन्नत के बाहर आकर फैंस को ईद की बधाई देते हैं। इस बार भी उन्होंने अपना ये रिवाज पूरा करते हुए मन्नत की बालकनी में आकर फैंस पर प्यार बरसाया। शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

shah rukh khan

शाहरुख खान ने फैंस को दी ईद की बधाई
ईद के मौके पर शाहरुख को देखने के लिए मन्नत के बाहर लाखों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस साल भी शाहरुख ने फैंस से रूबरू होने के लिए मन्नत की बालकनी पर आकर फैंस को वेव किया। उनके साथ इस वीडियो में उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान अपने कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने सफेद रंग की टीशर्ट के साथ ब्लू रंग की पैंट पहनी थी। वहीं उनके बेटे अबराम की बात करें तो उन्होंने लाल रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी। फिलहाल शाहरुख और अबराम की ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है और फैंस उन्हें ईद की बधाई दे रहे हैं।


इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान
वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म पठान से बॉलीवुड में कमबैक करने को तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म जवान में भी नजर आएंगे। जो कि, 2 जून 2023 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+