शाहरुख खान का बेटे आर्यन खान की हालत देख रिया चक्रवर्ती ने लिखी ये सीक्रेट पोस्ट
मुंबई, 14 अक्टूबर। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस में बुरी तरह फंस चुके हैं। उन्हें गुरुवार को भी कोर्ट में जमानत नहीं मिली और अब इसके बाद उन्हें 20 अक्टूबर तक जेल की सलाखों के पीछे दिन गुजारना होगा। वहीं रिया चक्रवती जिन्हें 2020 में एनसीबी ने ड्रग्स केस में अरेस्ट किया था उन्हें भी दो महीने से अधिक समय तक जेल में आर्यन की तरह जेल में सजा काटनी पड़ी थी। वहीं अब इंस्टा पर रिया ने एक स्टोरी डाली है जिसे आर्यन से कनेक्ट किया जा रहा है।
Recommended Video

रिया चक्रवर्ती ने लिखी ये सीक्रेट पोस्ट
रिया चक्रवर्ती ने इस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखी जिसमें - Grow through what you go through लेकिन कुछ समय बाद ही रिया ने इंस्टा स्टोरी से अपनी ये पोस्ट डिलीट कर दी थी।

रिया ड्रग केस में काट चुकी हैं लंबी जेल
बता दें रिया चक्रवर्ती पर उनके ब्वायफ्रैंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद परिवार ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद रिया सुशांत केस से जुड़े ड्रग केस में जेल भी गई और उनके साथ उनका भाई शोविक चक्रवर्ती भी अरेस्ट हुआ थे और जेल में लंबी सजा काटनी पड़ी थी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद रिया और उसके भाई शौविक को जमानत मिली थी फिलहाल दोनों जमानत पर जेल से बाहर हैं अभी भी उन पर ड्रग केस चल रहा है।

आर्यन को नहीं मिली बेल
बता दें शाहरुख खान की लाख कोशिशों के बाद भी उनके वकील मनशिंदे आर्यन को जमातन दिलवा पाने में सफल नहीं हो पाए हैं। जमानत की तमाम कोशिश नाकामयाब हो चुकी है।

पिता शाहरुख और मां गौरी का है बुरा हाल
हालांकि आर्यन के पास से ना तो ड्रग्स मिली और ना ही कैश लेकिन वाट्सअप चैट और मोबाइल से एनसीबी को महत्पवूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जिसके कारण कोर्ट से आर्यन को बेल नहीं मिल पा रही। वहीं पिता शाहरुख और मां गौरी का बेटे के कारण बुरा हाल है। शाहरुख को अपने बेटे के जेल जाने पर रातों की नींद हराम हो गई है और उन्हें आर्यन के भविष्य की चिंता सता रही है।












Click it and Unblock the Notifications