शाहरुख खान ने दुनिया के सामने दे दी 'किंग' पर बड़ी अपडेट, फैंस के सवाल पढ़ हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे
शाहरुख ख़ान ने हाल ही में अपने फैंस को X पर मशहूर #AskSRK सेशन कर खुश कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म किंग को लेकर कुछ दिलचस्प अपडेट शेयर किए। ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही है और इसमें उनकी बेटी सुहाना ख़ान भी अहम रोल निभा रही हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह लगातार चर्चा में बनी हुई है और दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रही है।
जब फैंस ने शाहरुख़ से फिल्म किंग की शूटिंग प्रोग्रेस के बारे में पूछा, तो उन्होंने मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया।उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू हो चुकी है और आगे के शेड्यूल भी जल्द ही होंगे। उन्होंने लिखा, "अच्छी शूटिंग की... जल्दी ही फिर से शुरू करेंगे। पहले सिर्फ़ पैरों के शॉट्स, फिर ऊपर की बॉडी... इंशाअल्लाह जल्दी पूरा होगा। @justSidAnand काफ़ी मेहनत कर रहे हैं इसे ख़त्म करने में।" यानी शाहरुख़ ने फैंस को फिल्म के बिहाइंड-द-सीन्स की झलक दिखा दी और साफ़ किया कि टीम पूरी लगन से इसे जल्दी पूरा करने की कोशिश कर रही है।

जब फैंस ने शाहरुख़ खान से पूछा कि वो शूटिंग शेड्यूल्स के बीच अपना वक्त कैसे बिताते हैं, तो उन्होंने खुलकर बताया। उन्होंने कहा, "आजकल... बस फिज़ियोथेरेपी करता हूँ... थोड़ी बहुत किताबें पढ़ता हूँ... किंग की लाइनों की प्रैक्टिस करता हूँ... और बहुत सारा सोता हूँ।"
जब एक फैन ने मज़ाकिया अंदाज़ में शाहरुख़ खान से पूछा कि क्या वो सेट पर कभी नखरे दिखाते हैं, तो किंग खान का मज़ेदार जवाब सबका दिल जीत गया। उन्होंने हंसते हुए कहा, "सेट पर मुझे नखरे दिखाने ही नहीं दिए जाते। अब किंग में तो और भी कम, क्योंकि डायरेक्टर बहुत ही सख़्त और डिसिप्लिन्ड हैं।"
आख़िर में, शाहरुख खान ने अपने किंग स्टाइल में फैंस को छेड़ते हुए फिल्म के टाइटल की याद दिलाई। उन्होंने लिखा, "बस किंग... नाम तो सुना होगा?"
किंग एक आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और यह 2026 में रिलीज़ होने वाली है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications