95 दिन से इंतजार कर रहे फैन की मुराद शाहरुख ने की पूरी, ऐसा तोहफा दिया जिसे सुन लोग कहेंगे, 'एक दिल कितनी बार'

शाहरुख खान का 2 नवंबर को जन्मदिन था। ऐसे में उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस पहुंते हैं। वो उनकी झलक पाने के लिए बेताब होते हैं। इस जन्मदिन में उनके घर के बाहर से एक और वीडियो सामने आया और वो वायरल भी हुआ। इस वीडियो में एक शख्स शाहरुख के बांद्रा स्थित घर मन्नत के बाहर एक तख्ती लिए खड़ा था। इसमें लिखा था कि 95 दिनों से शाहरुख खान से मुलाकात करने का इंतजार कर रहे हैं।

इसके बाद अब एक और पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें उस शख्स से शाहरुख ने मुलाकात की और हाथ मिलाया। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब शाहरुख का ऐसा जेश्चर दिखा हो। वो ऐसा बहुत बार कर चुके हैं। लेकिन इस बार कुछ और भी खास है। ऐसा कौनसा काम शाहरुख ने किया जिसकी चर्चा हो रही है? हम अपनी रिपोर्ट में उसे बताने जा रहे हैं।

Shahrukh Khan met his fan Sher Mohammad who had been waiting for 95 days and also gave him ten thousand rupees

शाहरुख ने की नुकसान की भरपाई
शाहरुख से मिलने के लिए 95 दिन से जो फैन इंतजार कर रहा था, उसका नाम शेर मोहम्मद है। वो झारखंड का रहने वाला है। वो बस शाहरुख खान से एक बार मिलना चाहता था। पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख अपने फैन शेर मोहम्मद ना मिले बल्कि उन्हें 10 हजार रुपए भी दिए। साथ ही उन्होंनें फैन को 4,700 पेट्रोल के लिए दिए और खाना पीना भी खिलाया। शाहरुख के इस जेश्चर की फिर से पूरे इंटरनेट में चर्चा हो रही है। शाहरुख और शेर मोहम्मद की मुलाकात की फोटो उनके फैन पेज ने शेयर की है।

किंग में नजर आएंगे शाहरुख
शेर मोहम्मद ने इंस्टेंट बॉलीवुड को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने शहर में कम्यूटर सेंटर चलाते हैं। लेकिन जब से वो शाहरुख से मिलने मुंबई आए तो उनका सेंटर बंद पड़ा है। इससे नुकसान भी हुआ है। बात करें शाहरुख के वर्कफ्रंट की तो वो 'किंग' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी होंगे। फिल्म की अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+