फिल्म 'जवान' के टीजर रिलीज के बाद से शाहरुख खान कर रहे हैं ट्रेंड, 'डार्कमैन' से हो रही है तुलना
फिल्म 'जवान' के टीजर रिलीज के बाद से फैंस शाहरुख खान को जमकर बधाई दे रहे हैं और उनके इस तरह के कमबैक से काफी खुश हैं। शाहरुख खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।
मुंबई, 4 जूनः बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान एक लंबे गैप के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। साल 2023 में उनकी एक के बाद कई फिलमें रिलीज होंगी जनें से कई मूवीज की शूटिंग अभी चल रही हैं और कुछ की शुरू होने वाली हैं। इसी बीच गत शुक्रवार को उनकी अपकमिंग फिल्म जवान का टीजर रिलीज किया गया। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख खान दर्शकों को किस लुक में दिखाई देंगे ये भी दिखाया गया। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म जवान का टीजर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- बढ़िया एक्शन से भरपूर 2023.....2 जून 2023 को सिनेमाघरों में एक विस्फोटक एंटरटेनर 'जवान' को आपके लिए ला रहा हूं। इस टीजर के रिलीज होते ही शाहरुख खान अब सोशल मीडिया पर छाय गए हैं और ट्रेंड करने लगे हैं। लोग उनके इस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। 1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख को सिर और हाथों पर पट्टी बांधे हुए, मशीनगनों से भरे एक सीक्रेट जगह पर, गोला-बारूद और कुछ पुरानी टेक्नोलॉजी के साथ देखा जा सकता है। उनका लुक लोगों को हैरान कर देने वाला है।

शाहरुख सोशल मीडिया पर कर रहे हैं ट्रेंड
शाहरुख खान इस फिल्म के टीजर में खून से लथपथ और चोटिल दिखाई दिए और उनका पूरा चेहरा पट्टियों में लिपटा हुआ दिखाई दिया। लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस शाहरुख खान को जमकर बधाई दे रहे हैं और उनके इस तरह के कमबैक से काफी खुश हैं। शाहरुख खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिख रहे हैं- वेलकम बैक शाहरुख। आपको बता दें कि उनका ये लुक 1990 में आई सैम राइमी की एंटी हीरो फिल्म 'डार्कमैनट की कॉपी भी लगता है। लियाम नीसन ने एंटीहीरो फिल्म 'डार्कमैन में साइंटिस्ट पीटन वेस्टलेक का किरदार निभाया है, जो आर्टिफिशियल स्किन डेवलप करता है और खुद की लैब में अपने पर एक्सपेरिमेंट्स करता है और इस दौरान उसकी लैब में ब्लास्ट हो जाता है। वह घायल हो जाता है। अपनी चोटों से पागल और प्रतिशोध की भावना से भरकर वह 'डार्कमैन' बन जाता है।
डार्कमैन से हो रही है तुलना
एक तरफ जहां फिल्म जवान के टीजर रिलीज होने के बाद शाहरुख खान ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं वहीं लोग उनकी तुलना डार्कमैन के लियाम नीसन से कर रहे हैं। दोनों के लुक में काफी समानताएं हैं। हालांकि यह बहुत कम संभावना है कि शाहरुख की फिल्म 'जवान' को 90 के दशक में आई 'डार्कमैन' से कॉपी किया गया हो। डार्कमैन में पीटन वेस्टलेक ज्यादातर रात के समय बाहर निकलता है क्योंकि जब वह रोशनी में निकलता है, तो उसकी सिंथेटिक स्किन केवल 99 मिनट तक रहती है।
आपको बता दें कि इस फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म 'जवान' के टीजर में शाहरुख खान की झलक दिखाई गई है जिसमें वो एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी। ये फिल्म 2 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications