Karan Johar की बर्थडे पार्टी पर शाहरुख ने मचाया धमाल, देखिए पार्टी की ये इनसाइड वीडियो
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने खास दोस्त करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 26 मई: फिल्म निर्माता करण जौहर के 50वें जन्मदिन का अच्छे से सेलिब्रेशन हुआ। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया भी काफी वायरल हो रही हैं। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कईं बड़े सेलेब्स शामिल हुए। बात करें उनके बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान की तो, उन्होंने पार्टी में सीक्रेट एंट्री की थी। पार्टी में शाहरुख खान ने खूब मस्ती की जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।

शाहरुख ने किया इस गाने पर डांस
बता दें कि, सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैन क्लब पेज ने उनकी एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो शाहरुख डांस करते नजर आए। इस वीडियो में शाहरुख खान डांस फ्लोर पर झूमते हुए दिखे। उन्होंने अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का गाना 'कोई मिल गया' पर डांस किया। किंग खान के इस डांस को देख ऐसा लग रहा है कि जैसे कि मानो 20 साल पहले वाले राहुल हो गए हैं।
कैसे हुई करण-शाहरुख की दोस्ती?
बता दें कि, करण जौहर की 'फिल्म कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के अलावा करण जौहर की सुपरहिट फिल्में कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माई नेम इज खान जैसी फिल्मों में निर्देशित की हैं जिसमें शाहरुख खान ने लीड रोल अदा किया है। दोनों की ये गहरी दोस्ती फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से शुरू हुई थी। इस फिल्म में करण जौहर ने सह-कलाकार का रोल किया था।












Click it and Unblock the Notifications