कंगना रनौत के 'लॉक अप' में शहनाज गिल का आना कंफर्म, जानिए आखिर क्या है खास वजह?

मुंबई, 08 फरवरी: बॉलीवुड की 'धाकड़' एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही रिएलिटी शो 'लॉक अप' को होस्ट करने जा रही हैं। एकता कपूर इस रिएलिटी शो को बनाएंगी, जिसमें कंगना रनौत दिखाईं देने वाली है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि यह ओटीटी पर अब तक का सबसे बड़ा शो होने जा रहा है। वहीं इस शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट कौन होंगे। इसको लेकर भी फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ता रहा है। इस बीच शो के एक कंटेस्टेंट को लेकर बड़ी खबर मिल रही है, जिसको जानने के बाद फैंस काफी खुश होंगे।

शहनाज गिल का शो में आना कन्फर्म!

शहनाज गिल का शो में आना कन्फर्म!

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 13 फेम और देश की सबसे पसंदीदा बन चुकीं शहनाज गिल शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि शहनाज गिल को कंगना रनौत के 'लॉक अप' का हिस्सा बनने के लिए कॉन्टैक्ट किया गया है और शहनाज इसे करने के लिए तैयार भी हो गई हैं।

लाइफ के कठिन दौर से गुजर रहीं शहनाज

लाइफ के कठिन दौर से गुजर रहीं शहनाज

रिपोर्ट के मुताबिक शहनाज अभी अपनी लाइफ के कठिन दौर से गुजर रही हैं और वह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना चाहती हैं। ऐसे में थोड़ी देर के लिए और यह सबसे अच्छा मौका है उनके लिए। इसी के साथ शहनाज गिल ने बिग बॉस के जरिए अपनी अच्छी खासी फैन फ्लोइंग भी बनाई है, जिससे वह घर की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक होगी।

कंगना रनौत का शो के जरिए नया रूप

कंगना रनौत का शो के जरिए नया रूप

रिपोर्ट्स बताती हैं कि शो में हिस्सा लेने वाले लोगों को शो की होस्ट कंगना रनौत या लॉक अप से प्यार मिलेगा, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वे उन परिस्थितियों में कैसे व्यवहार करते हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि शहनाज जीवन की सबसे कठिन चुनौती में एक फीनिक्स की तरह उठीं और यह शो उनके लिए आसान होगा। बता दें कि शो में 16 सेलेब्रिटीज होंगे जिनके नाम का ऐलान जल्द ही ऑफिशियल तौर पर किया जाएगा।

इन हस्तियों के नामों की भी चर्चा

इन हस्तियों के नामों की भी चर्चा

रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज गिल के अलावा दिव्यांका त्रिपाठी, चेतन भगत, उर्फी जावेद, मल्लिका शेरावत का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि शहनाज अभी टीवी पर सबसे लोकप्रिय चेहरा है। पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम पर पहचाने जाने वाली शहनाज आज नेशनल फेस हो चुकी हैं। हाल ही में उनकोबिग बॉस 15 के फिनाले में देखा था, जहां उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+