'किसी का जवान बेटा चला जाए...', सिद्धू मूसे वाला की हत्या से गम में डूबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

नई दिल्ली, 29 मई। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की पंजाब में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिंगर की के दम तोड़ने के बाद एंटरनेंट इंटस्ट्री के स्टार स्तब्ध है। सिंगर की हत्या के बाद कमेडियन कपिल शर्मा,बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल, पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना, टेलीविजन अभिनेता एली गोनी, फिल्म निर्माता अशोक पंडित, गायक विशाल ददलानी और अरमान मलिक समेत फिल्म और एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

Shehnaaz Gill, Karan Kundrra on Moosewala

सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या पंजाब के मनसा के एक गांव में कर दी गई। गोली लगने से वे गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गायक की मौत की खबर ने उनके सहयोगियों से साथ मनोरंजन जगत से जुड़े उनके सहयोगियों में शोक की लहर है।

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने ट्वीट में लिखा 'किसी का छोटा बच्चा मर जाता है, दुनिया में इससे ज्यादा दर्दनाक उनके परिवार के लिए कुछ भी नहीं है। भगवान कृपया अपनी दया बनाए रखें।' वहीं टेलीविजन अभिनेता एली गोनी, गायक विशाल ददलानी, पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना, गायक हर्षदीप कौर, अरमान मलिक समेत कई हस्तियों ने दिवंगत गायक के परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है।

सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने भी सिद्धू मूसेवाला की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा 'वाहेगुरु'। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने गायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

कमेडिन कपिल शर्मा ने दिवंगत गायक की एक तस्वीर को गिराते हुए लिखा 'सतनाम श्री वाहेगुरु बहुत चौंकाने वाला और बहुत दुखद, एक महान कलाकार और एक अद्भुत इंसान, भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+