Farzi Trailer: शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जानें कहां और कब दिखेगा ये शो

Farzi Trailer Out: शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' का ट्रेलर बहुत ही दमदार नजर आ रहा है। इसमें शाहिद कपूर के अलावा साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर विजय सेतुपति भी दिखाई दे रहे हैं।

shahid kapoor

Farzi Trailer Out: बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' यानी शाहिद कपूर फिल्मों में अपना दम दिखाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जादू चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहिद कपूर ने अब ठान लिया है कि साल 2023 की शुरुआत वह ओटीटी पर अपनी छाप छोड़कर ही करेंगे। आपको बता दें कि शाहिद कपूर डायरेक्टर राज एंड डीके की वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। इसमें शाहिद कपूर के अलावा साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं।

शाहिद कपूर-विजय सेतुपति की दमदार जोड़ी करेगी कमाल
शाहिद कपूर की इस वेब सीरीज के ट्रेलर का पहला सीन उनसे ही शुरू होता है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर के बेड पर नोट ही नोट बिखरे हुए हैं। बैकग्राउंड में डायलॉग सुनाई देता है- 'पैसों से खुशियां नहीं खरीद सकते, ये डायलॉग सिर्फ वो लोग मारते हैं, जिनके पास पैसे होते ही नहीं है..मुझे इतना पैसा कमाना है कि मुझे इसकी इज्जत ही न करनी पड़े।' आपको बता दें कि इस शो में एक ऐसे मिडिल क्लास लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो खूब पैसा कमाना चाहता है, लेकिन जब सीधी उंगली से घी नहीं निकलता है तो वह अपनी उंगली को टेढ़ा कर देता है। दरअसल वह नकली नोट छापने लगता है। क्या वह इस रास्ते पर चलकर कामयाबी के शिखर तक पहुंचेगा या फिर सिस्टम को चकमा नहीं दे पाएगा। ये तो वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।

आगामी 10 फरवरी को होगी रिलीज
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये वेब सीरीज आगामी 10 फरवरी 2023 को स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर राज एंड डीके हैं। वहीं इसकी कहानी को राज एंड डीके, सीता आर मेनन और सुमन कुमार ने मिलकर लिखा है। इस वेब सीरीज में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, केके मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, जाकिर हुसैन, जसवंत सिंह दलाल, अमोल पालेकर, कुब्रा सैठ, चितरंजन गिरी जैसे कलाकार नजर आएंगे। शाहिद कपूर और विजय सेतुपति भी अपनी इस वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+