Bloody Daddy Trailer: ड्रग्स माफिया के जंजाल में फंसे शाहिद कपूर, रिलीज हुआ ब्लडी डैडी का दमदार ट्रेलर
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी ओटीटी पर जून में रिलीज होगी। जिसमें एक्टर खतरनाक एक्शन मोड में नजर आएंगे। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

Bloody Daddy Trailer Release: एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने वेब सीरीज फर्जी से ओटीटी पर डेब्यू किया था। अब शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जिसमें एक्टर खरतनाक एक्शन मोड में नजर आए।
ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज
शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर कुल 1 मिनट 36 सैकेंड का है। ट्रेलर में एक्टर ड्रग्स माफियाओं को सबक सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरूआत शाहिद कपूर के जबरदस्त एक्शन मोड से होती है। 24 मई को ट्रेलर जारी होने के बाद उनका यह अंदाज फैंस दवारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
इस ट्रेलर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, "यह बहुत ही खतरनाक रात थी। ट्रेलर जारी हो गया है। 9 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।" इससे पहले अप्रैल में एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपनी झलक दिखाई थी। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की भी जानकारी दी थी। फिल्म ब्लडी डैडी में शाहिद कपूर के अलावा डायना पैंटी, संजय कपूर, रोनित रॉय और राजीव खंडेलवाल की अहम भूमिका है।












Click it and Unblock the Notifications