शाहिद कपूर की देवा की ओपनिंग डे पर कमाई रहेगी फीकी, डबल डिजिट भी छू पाएगा आकड़ा
Deva Box Office Collection Day 1 Prediction: शाहिद कपूर की फिल्म देवा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से शुरुआती रिव्यू मिक्स मिले हैं। वहीं, क्रिटिक्स की तरफ से भी ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। देवा का बज बनाने के लिए शाहिद कपूर ने किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है।
टिकट खिड़की पर फिल्म की एडवांस बुकिंग की अच्छी हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की माने तो ओपनिंग डे पर शाहिद की फिल्म देवा 6 से 8 करोड़ के बीच का कलेक्शन कर सकती है। अगर ये फिल्म इससे ज्यादा की कमाई करती है तो शाहिद की पिछली रिलीज तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को पछाड़ देगी। इसने पहले दिन 6.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

हालांकि देवा को लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह का बज बना हुआ है, ऐसा देख लगता है कि वीकेंड में कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। देवा एक फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म है, जिसे रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है। पूरे प्रमोशन के दौरान इसे मेकर्स और शाहिद ने मुंबई पुलिस का रीमेक मानने से इंकार किया है। लेकिन जब आप फिल्म देखते हैं तो उनका दावा निराधर दिखता है। इसमें रोशन ने बस क्लाइमैक्स बदला है। बाकी इसका पूरा फ्लेवर और कलेवर वही मुंबई पुलिस वाला है। शाहिद का एग्रेशन भी कबीर सिंह जैसे दिखता है। हालांकि उन्होंने इस बात को नकारा है कि कबीर सिंह और देव आंब्रे के किरदार में किसी भी प्रकार की कोई समानता है।
देवा में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगडे, प्रवेश राणा, कुब्रा सैत और पवैल गुलाटी अहम रोल में हैं। इस फिल्म से रोशन एंड्रयूज ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके पहले वो मलयालम इंडस्ट्री में काम करते रहे हैं। वहां उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दी हैं। मुंबई पुलिस भी इन्होंने ही डायरेक्ट की थी। इसमे पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे। मलयालम में ये हिट थी,अब देखना है कि हिंदी दर्शक देवा को पसंद करते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications