Shahid Kapoor ने ऐश्वर्या राय संग 'ताल' की शूटिंग को कहा सबसे बुरा दिन, जानें एक्टर के साथ क्या हुआ?

शाहिद कपूर ने बतौर बैकग्राउंड डांसर ही अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ 'ताल' गाने की शूट को जिंदगी का सबसे खराब दिन बताया।

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता इस फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने करियर के शुरूआती दिनों को याद किया जब वह बैकग्राउंड डांसर थे।

शाहिद कपूर ने ताल का साझा किया पुराना किस्सा
बता दें कि, शाहिद कपूर एक समय था जब उन्होंने कई फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि जब वह ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ताल के गाने कहीं आग लगे लग जाए की शूटिंग के लिए घर से जा रहे थे तो रास्ते में उनके साथ क्या कुछ हुआ। जिसकी वजह से वह इस दिन को अपनी जिंदगी का सबसे खराब दिन मानते हैं।

एक्टर के लिए था सबसे बुरा दिन
शाहिद कपूर ने बताया कि जब वह इस गाने की शूटिंग के लिए घर से निकले थे तो रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद एक्टर जैसे-तैसे इस हालत में जब सेट पहुंचे तो उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। एक्टर ने कहा कि, 'जब मैं इस हालत में सेट पर पहुंचा तो काफी घबराया था कि आखिर ऐसी हालत में मैं शूटिंग कैसे करूंगा।'

आखिर एक्टर के साथ क्या हुआ था?
शाहिद कपूर ने इस घटना को याद करते हुए कहा, 'मेरा उस वक्त बाइक से एक्सीडेंट हो गया था और मुझे ये समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मेरे साथ क्या हुआ? मैं उस दिन को हमेशा एक अच्छे और बुरे दिन के तौर पर याद रखूंगा।' बता दें कि, शाहिद कपूर ने माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल तो पागल है में भी बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था।

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अब जल्द ही 'ब्लडी डैडी' में नजर आने वाले हैं, जो 9 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म में वह किलिंग मशीन बने नजर आ रहे हैं। इससे पहले एक्टर वेब सीरीज फर्जी में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+