शाहिद कपूर की नई फीस जान उड़ जाएंगे तोते, 'फर्जी 2' के लिए चार्ज किए करोड़ों रुपये
Sahid Kapoor Fees: शाहिद कपूर पिछली बार फिल्म देवा में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। फिलहाल शाहिद अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वो अपनी ओटीटी सीरीज फर्जी 2 में जुटेंगे। शाहिद ने फर्जी से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। उनकी पहली ही सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
फर्जी की शूटिंग शुरू होने वाली है। लेकिन अभी अपडेट शाहिद कपूर की फीस पर है। खबरें हैं कि शाहिद ने फर्जी के लिए अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानिए आखिर शाहिद सीरीज के लिए कितने करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं? सीरीज की शूटिंग कब शुरू होगी और रिलीज कब होगी?

पिंकविला में छपी रिपोर्ट की माने तो शाहिद ने फर्जी के दूसरे सीजन के लिए 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। ये उनके करियर की सबसे ज्यादा फीस वाला प्रोजेक्ट बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहिद पहले एक प्रोजेक्ट के लिए 25-30 करोड़ रुपये लेते थे। लेकिन उन्होंने अपनी फीस की बढ़ोतरी डिजिटल प्रोजेक्ट्स के लिए की है। शाहिद की फीस की बढ़ोतरी को लेकर oneindia hindi पुष्टि नहीं करता है। वहीं, सीरीज की शूटिंग इस साल यानी 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। फर्जी 2 का प्लॉट कैसा होगा,डायरेक्टर राज एंड डीके ने पहले ही शाहिद को इसका बेसिक आइडिया दे दिया है। वो उन्हें पसंद भी आया है। सीरीज 2026 में रिलीज होगी। शाहिद के अलावा सीरीज के डायरेक्टर राज एंड डीके भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं।
बता दें, शाहिद अभी अर्जुन उस्तरा नाम की फिल्म कर रहे हैं। इसे विशाल भारद्वाज डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी हैं। इसे रिलीज के लिए 5 दिसंबर 2025 को शेड्यूल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications