Jab We Met 2: एक बार ऑन स्क्रीन रोमांस करेंगे 'आदित्य' और 'गीत', ‘जब वी मेट' का कंफर्म हुआ सीक्वल!

करीना कपूर और शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जब वी मेट' के सीक्वल आने की खबर सामने आई है। ऐसे में लंबे समय बाद दोनों की शानदार कैमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है।

Jab We Met 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' फैंस की मोस्ट फेवरेट फिल्मों में से एक है। ये रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी और आज भी लोग इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। ऐसे में लंबे समय से फैंस डिमांड कर रहे थे कि जब वी मेट का सीक्वल बने। अब आखिरकार फैंस की ये डिमांड पूरी होने वाली है। जी हां अब जल्द ही एक बार फिर स्क्रीन पर करीना कपूर और शाहिद कपूर रोमांस करते नजर आएंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खबर आई है कि करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' का भी सीक्वल आने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि, गांधार फिल्म बैनर के तले 'जब वी मेट 2' का प्रोडक्शन किया जा सकता है। फिल्म का पहला पार्ट डायरेक्ट इमतियाज अली ने किया था। इस बार भी वही इस फिल्म के सीक्वल को डायरेक्ट करेंगे। हालांकि अभी तक इसको लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

kareena kapoor

इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म जब वी मेट के सीक्वल में एक बार फिर शाहिद कपूर और करीना कपूर आदित्य और गीत का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में इस बार एक नई कहानी देखने को मिलेगी। बता दें कुछ महीनों पहले 'जब वी मेट' को थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया गया था। इस दौरान थिएटर्स में फैंस की बड़ी तादात देखने को मिली।

फिल्म जब वी मेट शाहिद कपूर के एक्टिंग करियर में से एक मानी जाती है। जब फिल्म थिएटर में दोबारा रिलीज की गई थी उस दौरान शाहिद ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट दिया था। एक्टर ने कहा था, यह सब फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। उन्होंने ये भी बताया कि अगर स्क्रिप्ट आसानी से ओरिजनल वर्जन से मेल खा सकती है, तो वह यकीनन आगे आएंगे। अगर मुझे स्क्रीप्ट पढ़कर लगा कि ये पहले से काफी बेहतर है मैं इस पर काम करने के लिए सोचूंगा। इतना ही नहीं, शाहिद ने अपनी जब वी मेट की को-एक्ट्रेस करीना की भी जमकर तारीफ की थी और बताया था कि गीत जैसा किरदार उनके अलावा कोई भी उसे नहीं निभा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+