हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन ने शाहरुख खान को पहुंचाया अस्पताल, जानें कैसे करें इससे अपना बचाव
Shah Rukh Khan Heatstroke: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तबीयत अचानक ही काफी बिगड़ गई है। खबर आ रही है कि तपती गर्मी के चलते किंग खान को शारीरिक रूप से परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। भीषण गर्मी के चलते सुपरस्टार की तबीयत खराब हो गई थी और वह डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए थे।
हीटस्ट्रोक के चलते तबीयत बिगड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गर्मी के चलते एक्टर की हालत बिगड़ गई है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के चलते तबीयत बिगड़ी है। ऐसे में उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल खबर आ रही है कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

अहमदाबाद में मौजूद थे शाहरुख खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 में अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। बीते दिन उन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम के लिए तालियां बजाते और उन्हें चीयर अप करते हुए देखा गया था।
अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री के पार था
जानकारी के अनुसार गत 21 मई 2024 को अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री के पार था। ऐसे में कहा जा रहा है कि हीट-स्ट्रोक के चलते शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। शाहरुख खान की तबीयत बिड़ने की खबर सुन उनके फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
क्या होता है हीट स्ट्रोक?
हीट स्ट्रोक एक खतरनाक बीमारी है जो उस स्थिति में होता है, जब शरीर का तापमान 105°F (40.6°C) तक बढ़ जाता है और शरीर तापमान को रेगुलेट करने की अपनी क्षमता खो देता है। अक्सर ज्यादा देर तक गर्मी में रहने से हीट स्ट्रोक हो सकता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और हीट कंट्रोल करने की शरीर की क्षमता खत्म हो जाती है। इसलिए, लोगों को गर्मियों के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने और अपने आपको सुरक्षित और हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है।
हीट स्ट्रोक के लक्षण
गर्मी की वजह से थकावट महसूस करने वाले मरीजों में घबराहट, अत्यधिक कमजोरी, बेहोशी, सिरदर्द, पेट में मरोड़, मितली, उलटी, दस्त, लगातार मांसपेशियों में क्रैम्प्स पड़ने की शिकायत देखी जाती हैं।
गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
-जाना पर्याप्त मात्रा में पानी (करीब 2 से 3 लीटर प्रतिदिन) पीते रहें।
-बाहर जाएं तो अपने सिर को टोपी या स्कार्फ से ढककर रखें।
-हल्के-फुल्के और ढीले सूती के कपड़े पहनें। ढीले कपड़ों को पहनने से शरीर जल्दी ठंडा होता है।
-बाहर से घर वापस आने पर पहले खुद को नॉर्मल तापमान पर लाएं, ऐसा करने के लिए पंखा चलाकर बैठें और फिर 20 से 30 मिनट के बाद नहा लें ताकि आपका शरीर पूरी तरह से ठंडा हो सके।
-गर्मी के दिनों में बच्चों और बूढ़ों को घरों से बाहर न निकलने दें, क्योंकि सूरज की तेज किरणों की वजह से वे डिहाइड्रेशन का शिकार बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications