पिता शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी सुहाना, एक्शन थ्रिलर फिल्म में धमाल मचाएंगे बाप-बेटी

Shah Rukh Khan Suhana Khan: साल 2023 में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक के बाद एक ब्लकबस्टर फिल्में दे रहे हैं। फिल्म पठान के बाद जवान ने भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब वह अपनी अगली फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है जो कि जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच किंग खान ने फैंस के लिए एक और सरप्राइज की घोषणा की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान फिल्म डंकी के बाद एक और प्रोजेक्ट के लिए काम करेंगे। लेकिन यह फिल्म ना सिर्फ एक्टर के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी खास होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि शाहरुख खान पहली बार अपनी लाडली सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि फिल्म के टाइटल को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ।

Shah Rukh Khan

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और सुहाना खान की जोड़ी इस फिल्म में एक्शन करती हुई नजर आएगी। ये बेहद ही खास मौका है क्योंकि बॉलीवुड की बेस्ट बाप-बेटी की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इसके अलावा सुहाना खान पहली बार अपने पिता के साथ बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग डंकी के बाद अगले साल 2024 में शुरू होगी।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म की कहानी बाप-बेटी पर आधारित होगी और इसका डायरेक्शन पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद करेंगे। वहीं शाहरुख खान के आगामी फिल्म डंकी की बात करें तो, यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को उम्मीद है कि जवान की तरह ये भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+