शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन ऑफिशियल अनाउंस होगी किंग; तैयारी हुई पूरी
जवान, पठान और डंकी के बाद शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिलहाल रिपोर्ट्स में इस फिल्म का नाम किंग बताया जा रहा है। इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं। यानी किंग सुहाना की थिएटर में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म है। इसके पहले उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म द आर्चीज़ काम किया था।
ख़ैर, किंग शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होने की खबरें हैं। इस फिल्म के डायलॉग्स अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं। मिड डे ने सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा, किंग की कहानी में दो लोग क्रेंद्र में हैं जो कठिन परिस्थिति में साथ आते हैं। ग्रे शेड के साथ शाहरुख एक डॉन और सुहाना के किरदार के मेंटॉर के रोल में दिखेंगे। वो मदद करता है कि अपराध से भरी जूझना है।

बुडापेस्ट में शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट में आगे बताया, वॉर 2 फेम अब्बास टायरवाला ने फिल्म के पहले ड्राफ्ट के डायलॉग्स पूरे कर लिए हैं। शाहरुख खान सुहाना खान, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन अपने पहले शेड्यूल की शूटिंग बुडापेस्ट में शुरू करेंगे। इसके एक्शन के लिए मेकर्स कुछ हॉलीवुड के टॉप एक्शन डायरेक्टर्स से भी बात कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने किंग के एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किया है। साथ ही वो इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं। बात दें इस फिल्म की कहानी सुजॉय ने ही लिखी है।
2026 में रिलीज़ होगी फिल्म
फिल्म का म्यूज़िक जवान फेम कंपोज़र अनिरुद्ध रविंचदर कंपोज़ करेंगे। हालांकि उन्होंने फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो के लिए बैकग्राउंड म्यूजि़क पहले से तैयार कर लिया है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि किंग की अनाउंसमें शाहरुख खान के जन्मदिन 2 नवंबर के दिन होगी। बेटी और पापा ने एक्शन सीक्वेंस के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। किंग को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज़ के लिए शेड्यल्ड है।












Click it and Unblock the Notifications