शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान लोगों को खिला रहीं 'नकली' पनीर? हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा मामला
Gauri Khan Paneer: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी प्तनी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। किंग खान की पत्नी गौरी खान ने कुछ समय पहले ही मुंबई में एक रेस्तरां की शुरुआत की थी जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर का चौंकाने वाला दावा
गौरी खान के इस फेमस रेस्तरां का नाम 'टोरी' है। दरअसल एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर सार्थक सचदेवा ने दावा किया है कि गौरी खान के इस रेस्तरां में 'नकली' पनीर सर्व किया जा रहा है। जैसे ही इन्फ्लुएंसर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आयो तो इंटरनेट पर हंगामा मच गया।

सार्थक सचदेवा ने शेयर किया पनीर का ऐसा वीडियो
इस बीच गौरी खान की टीम ने इस वीडियो को लेकर सफाई भी दे दी है। सार्थक सचदेवा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वो पनीर को टेस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सार्थक ने कैप्शन में लिखा है- फेक पनीर।
'टोरी' की टीम ने दी ऐसी सफाई
-वहीं अब इस वीडियो पर गौरी खान के रेस्तरां 'टोरी' की टीम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। टीम की तरफ से कहा गया है- आयोडीन परीक्षण स्टार्च की उपस्थिति को दर्शाता है, पनीर की प्रमाणिकता को नहीं। इस डिश में सोया आधारित सामग्री होती है और इसलिए ये रिएक्शन आना नॉर्मल है।
-गौरी खान की टीम ने कहा है- हम अपने पनीर की शुद्धता और 'टोरी' में इस्तेमाल होने वाली चीजों की सच्चाई के साथ खड़े हैं। आपको बता दें कि इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं।
-कई लोगों ने जहां इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर सार्थक सचदेवा की तारीफ की है, वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- भाई आप यूट्यूबर हो न कि साइंटिस्ट। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- ये तो गौरी खान के रेस्तरां की धोती खोल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications