Shah Rukh Khan को देखकर क्यों चिल्ला उठीं हॉलीवुड एक्ट्रेस? बोलीं- 'मैं सितारों से प्रभावित नहीं होती लेकिन..'

शाहरुख खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन उन्हें अपने पास बैठा देख हैरान हो जाती हैं।

Shah Rukh Khan Video: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। एक्टर जल्द ही 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। लेकिन एक्टर की लोकप्रियता कम नहीं हुई और उनके दीवाने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। सिर्फ फैन ही नहीं बल्कि सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे भी उनके दीवाने हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, हाल ही में एक इवेंट के दौरान हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन ने जब शाहरुख खान को अपने पास बैठा देखा तो वह हैरान रह गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख खान

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख खान

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान सऊदी अरब में हुए रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में नजर आए। इस दौरान किंग खान को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इवेंट के दौरान एक्टर के बगल में हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन बैठीं थी। लेकिन एक्ट्रेस को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि, उनके पास हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान बैठे हैं।

शाहरुख को देख हैरान हुईं हॉलीवुड एक्ट्रेस

शाहरुख को देख हैरान हुईं हॉलीवुड एक्ट्रेस

इवेंट के दौरान जब शो की होस्ट ने शाहरुख खान का वेलकम किया और सभी को बताया कि, शाहरुख खान इस सेरेमनी का हिस्सा बने हैं। तो हॉलीवुड एक्ट्रेस उन्हें देखकर शॉक हो जाती हैं कि उनके बगल में किंग खान बैठे थे। इसका पता चलने के बाद ही शेरोन का मुंह खुला रह जाता है और वह काफी खुश हो जाती हैं। इसके बाद जब वह शाहरुख खान से हाथ मिलाती हैं तो शेरोन का रिएक्शन देखने लायक था।

शाहरुख खान को देख चिल्ला उठीं शेरोन

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को इंडियन सिनेमा में कॉन्ट्रीब्यूट का अवॉर्ड दिया गया। इवेंट में उनकी उपस्थिति से चारों ओर तालियों की गड़गड़ाहट सुनने को मिली। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शाहरुख खान अपना नाम सुनने के बाद खड़े हुए और उन पर लाइट पड़ी। एक्टर को देखते ही बगल में बैठी शेरोन स्टोन का मुंह खुला रह जाता है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा होता कि, उनके बगल में शाहरुख खान बैठे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

बता दें कि, शाहरुख खान ने उन्हें हैलो भी कहा। इस दौरान शेरोन स्टोन अपने इमोशन एक्सप्रेस नहीं कर पाई और पूरा समय शॉकिंग तरीके से शाहरुख को देखती रहीं। हालांकि उनके इस रिएक्शन का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस शाहरुख की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने अब बताया कि आखिर वह क्यों शाहरुख खान को देखकर शौक थीं।

शेरोन ने बताया रिएक्शन के पीछे की वजह

शेरोन ने बताया रिएक्शन के पीछे की वजह

दरअसल, दूसरे दिन हुए इवेंट में शेरोन ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, "शाहरुख खान मुझसे दो सीट दूर थे और मुझे नहीं पता था कि, वह वहां थे। मैं आगे बढ़ी और उन्हें देखा। मैं बहुत आसानी से सितारों से प्रभावित नहीं होती, क्योंकि मैं बहुत सारे सितारों को जानती हूं, लेकिन जब मैंने उन्हें देखा तो मैं उस तरह का रिएक्ट देने से खुद को रोक नहीं पाईं।"

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर पांच साल बाद कमबैक करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि, फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+