राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे शाहरुख खान, रिलीज डेट का भी किया ऐलान

मुंबई, 19 अप्रैल: स्टार एक्टर शाहरुख खान और मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी एक साथ काम करने जा रहे हैं। राजकुमार हिरानी शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' बनाने जा रहे हैं। सोमवार को शाहरुख और हिरानी दोनों ने ही ट्विटर पर इस फिल्म की घोषणा की है। फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस पर (22 दिसंबर, 2023) रिलीज होगी।

हिरानी और शाहरुख क्या बोले

हिरानी और शाहरुख क्या बोले

राजकुमार हिरानी ने ट्वीट कर लिखा है- शाहरुख, आखिर हमने एक साथ फिल्म बनाने का फैसला ले ही लिया। डंकी की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हूं, अगले क्रिसमस पर आपके पास आ रहा हूं! वहीं शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा- डियर राजकुमार हिरानी आप तो मेरे सांता क्लॉस निकले। आप शुरू करो मैं टाइम पर पहुंच जाउंगा। असल में मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा। आपके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। तापसी ने लिखा है- फाइनली यह हो रहा है! मैं अपनी इस आगामी फिल्म की घोषणा करते हुए अभिभूत महसूस कर रही हूं।

जल्दी ही शुरू होगी शूटिंग

जल्दी ही शुरू होगी शूटिंग

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने जा रही शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओं वाली डंकी को फिल्म को जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स प्रोड्यूस करेंगे। बताया गया है कि इसी महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

वीडियो भी किया शेयर

फिल्म की घोषणा एक वीडियो के जरिए की गई है। वीडियो में शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्मों के पोस्टर देख रहे होते हैं तो राजकुमार आकर कहते हैं कि क्या देख रहे हो शाहरुख? इस पर शाहरुख कहते हैं कुछ नहीं, रणबीर कपूर संजू में, आमिर को पीके की तरह, संजू बाबा जैसे मुन्नाभाई. कमाल है.. सर मेरे लिए भी कुछ ऐसा है क्या? इस पर राजकुमार कहते हैं कि एक स्क्रिप्ट है मेरे पास. शाहरुख फिर राजकुमार से फिल्म का टाइटल पूछते हैं तो वो कहते हैं डंकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+