कोर्ट में आर्यन खान के बचाव में उनके वकील ने क्या-क्या कहा? फुटबॉल वाली बात भी बताई

कोर्ट में आर्यन खान के बचाव में उनके वकील ने क्या-क्या कहा? फुटबॉल वाली बात भी बताई

मुंबई, 08 अक्टूबर: ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार (07 अक्टूबर) को 14 दिन की जूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। हालांकि आर्यन खान की जमानत याचिका पर 08 अक्टूबर को भी सुनवाई होने वाली है। आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कोर्डेलिया क्रूज शिप (जो मुंबई से गोवा जाती है) पर छापेमारी के दौरान 02 अक्टूबर की रात हिरासत में लिया था और 03 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। एनसीबी का दावा है कि वहां एक रेव पार्टी की जा रही थी। पिछले कुछ दिनों में एनसीबी द्वारा पूछताछ और सामना किए जाने के बाद आर्यन खान ने गुरुवार (07 अक्टूबर) को जमानत के लिए आवेदन किया था। लेकिन एनसीबी ने 11 अक्टूबर तक उसकी हिरासत की मांग करते हुए दावा किया कि उन्हें कुछ आर्यन खान के फोन से ड्रग्स पैडलर के लिंक मिले हैं। इसके बाद मुंबई कोर्ट आर्यन, उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और फैशन डिजाइनर मुनमुन धमेचा सहित आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Recommended Video

    Mumbai Drugs Case: Aryan Khan की ज़मानत याचिका खारिज, भेजे गए Jail | वनइंडिया हिंदी
    आर्यन खान के वकील बोले- मोबाइल में जो मिला, उसके आधार पर हुई गिरफ्तारी

    आर्यन खान के वकील बोले- मोबाइल में जो मिला, उसके आधार पर हुई गिरफ्तारी

    कोर्ट में सुनवाई के दौरान आर्यन और उनके वकील ने अपनी जमानत याचिका में कई मुद्दों को उठाया है। आइए आपको उन 10 प्वाइंट के बारे में बताते हैं, जो आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट में दलील दी है।

    1. आर्यन के वकील ने कहा, ''बातचीत या पूछताछ के आधार पर हिरासत में नहीं रखा जा सकता है।''

    2. आर्यन के वकील ने कहा, ''मेरे (आर्यन) और प्रतीक गाबा के बीच बातचीत हुई थी। लेकिन यह किसी भी रेव पार्टी का को लेकर नहीं थी।'' एनसीबी एक रेव पार्टी की जांच कर रही है।

    3. आर्यन के वकील ने कहा, ''मेरा (आर्यन) आयोजकों से कोई संबंध नहीं है। अरबाज मर्चेंट (व्यापारी) एक दोस्त है लेकिन मैं उसकी गतिविधियों से जुड़ा नहीं हूं।''

    4. आर्यन के वकील ने कहा, ''मेरे (आर्यन) मोबाइल में जो मिला, उसके आधार पर उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया है।

    'NCB ने 2 दिन से आर्यन खान से पूछताछ नहीं की है'

    'NCB ने 2 दिन से आर्यन खान से पूछताछ नहीं की है'

    5. आर्यन के वकील ने कहा, ''हिरासत में लेकर पूछताछ करने की क्या जरूरत है? वे कभी भी आर्यन को बुला सकते हैं और उनसे पूछताछ कर सकते हैं।''

    6. आर्यन के वकील ने कहा, ''न्यायिक हिरासत में रखे गए लोगों से जरूरत पड़ने पर आमना-सामना भी किया जा सकता है।''

    7. आर्यन के वकील ने कहा, ''जहां तक ​​मेरा (आर्यन) संबंध है, कुछ भी नहीं किया गया था।''

    8. आर्यन के वकील ने कहा, ''उन्होंने (एनसीबी) ने दो रातों से मेरे आर्यन साथ पूछताछ नहीं की है। मुझे एनसीबी से कोई शिकायत नहीं है, मैं उनके साथ सहयोग क्यों नहीं करूंगा?''

    'अचित कुमार के साथ चैट फुटबॉल के बारे में है''

    'अचित कुमार के साथ चैट फुटबॉल के बारे में है''

    9. आर्यन के वकील ने कहा, ''कल, जब एनसीबी ने अचित कुमार गिरफ्तार किया, तो वे आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के साथ बिठाकर उसका सामना कर सकते थे। एनसीबी अच्छी तरह से सुसज्जित है, उनके पास 100 से अधिक अधिकारी हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।''

    10. आर्यन के वकील ने कहा, ''एनसीबी को चैट डाउनलोड करने में कितना समय लगता है? छत से टॉमटॉमिंग इसे साजिश नहीं बनाता है। अचित कुमार के साथ चैट फुटबॉल के बारे में है और फुटबॉल में कोई ड्रग्स नहीं है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+