'मेरा नाम बर्बाद किया, क्या मैं जेल में रहने के लायक हूं', आर्यन खान ने NCB से कही थी कई बातें, अब हुआ खुलासा

'मेरा नाम बर्बाद किया, क्या मैं जेल में रहने के लायक हूं...', आर्यन खान ने NCB से कही थी कई बातें, अब हुआ खुलासा

मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पिछले साल ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तारी हफ्तों के लिए देश की सबसे बड़ी खबर थी। शाहरुख खान के 24 वर्षीय बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अक्टूबर 2021 में मुंबई के बाहर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। जांच जारी रहने की वजह से उन्हें लगभग एक महीने तक हिरासत में रखा गया था। लगभग एक महीने के बाद उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई थी। पिछले महीने मई 2022 में इस मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट भी मिल गई। एनसीबी की चार्जशीट में आर्यन खान को आरोपी नहीं बताया गया है। हालांकि अभी तक आर्यन खान की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में खुलासा किया कि आर्यन ने हिरासत में रहते हुए एजेंसी बहुत कुछ कहा था और कई सवाल उठाए थे।

NCB के अधिकारी बोले, आर्यन ने पूछा था क्या मैं इसके लायक हूं...

NCB के अधिकारी बोले, आर्यन ने पूछा था क्या मैं इसके लायक हूं...

एनसीबी के उप निदेशक (संचालन) संजय सिंह ने इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व किया है। उन्होंने जांच के शुरुआती दौर में आर्यन के साथ-साथ अन्य आरोपियों से भी बातचीत की थी। हाल ही में एक बातचीत में के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि आर्यन ने हिरासत के दौरान पूछा था कि, ''क्या जो मेरे साथ हो रहा है, मैं इसके लायक हूं। क्या जो बर्ताव मेरे साथ किया जा रहा है, वो मैं डिजर्व करता हूं...।''

'NCB मेरे साथ 'अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर' की तरह पेश आ रही है...'

'NCB मेरे साथ 'अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर' की तरह पेश आ रही है...'

इंडिया टुडे से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि आर्यन ने उन्हें बताया कि एजेंसी एनसीबी उनके साथ 'अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर' की तरह व्यवहार कर रही है। संजय के मुताबिक, आर्यन ने उससे कहा, "सर, आपने मुझे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर के रूप दुनिया के सामने पेश किया है। आपने सभी को बताया कि मैं ड्रग्स तस्करी करता हूं और इससे पैसा कमाता हूं। क्या ये आरोप बेतुके नहीं हैं? छापेमारी के दिन जांच एजेंसी को मेरे पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला था। फिर भी उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया।''

'आप लोगों ने मेरा नाम और प्रतिष्ठा बर्बाद किया है ...'

'आप लोगों ने मेरा नाम और प्रतिष्ठा बर्बाद किया है ...'

संजय ने कहा कि आर्यन ने यहां तक ​​पूछा था कि ''क्या मैं इतने लंबे समय तक जेल में रहने के लायक हूं...क्या मुझे इतने लंबे वक्त के लिए जेल में रखना उचित है...जब मेरे खिलाफ कोई सबूत भी नहीं मिला है। सर, आपने मेरे साथ बहुत गलत किया है और मेरी प्रतिष्ठा और मेरा नाम बर्बाद किया है। मुझे इतने सप्ताह जेल में क्यों बिताने पड़े? क्या मैं वास्तव में इसके लायक था?''

'आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं पाया गया'

'आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं पाया गया'

बता दें कि 28 मई 2022 को, जब एनसीबी ने अपनी चार्जशीट दाखिल की, तो उसने कहा कि जांच के दौरान आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं पाया गया, जिससे कारण उन्हें क्लीन चिट दी गई है। हालांकि अभी तक इस मामले पर शाहरुख खान, गौरी खान या आर्यन खान ने कभी भी कुछ नहीं बोला है।

'जेल में बेटे के साथ रातभर रहना चाहते थे शाहरुख...'

'जेल में बेटे के साथ रातभर रहना चाहते थे शाहरुख...'

शाहरुख खान और उनके परिवार ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर चुप्पी साध रखी है। परिवार ने उन दिनों क्या हुआ था, इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन हाल ही में एनसीबी अधिकारी संजय सिंह ने खुलासा किया जांच के दौरान आर्यन को लेकर शाहरुख परेशान थे। संजय सिंह ने खुलासा किया कि शाहरुख खान ने उनसे मुलाकात की और आर्यन के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंता जताई थी, जब आर्यन हिरासत में था। शाहरुख ने अनुरोध किया कि उसे आर्यन से मिलने और रात भर उसके साथ रहने की अनुमति दी जाए, लेकिन ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई।

शाहरुख ने कहा था- 'हमें बड़े अपराधियों की तरह दिखाया जा रहा है...'

शाहरुख ने कहा था- 'हमें बड़े अपराधियों की तरह दिखाया जा रहा है...'

संजय सिंह ने कहा कि शाहरुख ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को बिना सबूत के 'बदनाम' किया जा रहा है। संजय ने कहा शाहरुख ने उनसे कहा था, "हमें किस तरह के बड़े अपराधियों के रूप में चित्रित किया गया है। ऐसा लग रहा है कि हम बहुत बड़े अपराधी हैं। जो हमारे परिवार के लिए मुश्किल है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+