शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पास ड्रग्स मिलने से लेकर क्लीन चिट देने तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान ने एनसीबी के अधिकारियों के सामने खुद को छोड़े जाने की विनती करते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने का बार बार वादा किया था।

aryan khan

Aryan Khan Drug Case: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, ड्रग्स का मामला और एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। खबर है कि सीबीआई ने समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान से उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। सीबीआई एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि शाहरुख कान के बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में क्लिन चिट दे दी गई है।

आर्यन खान को अक्तूबर 2021 में ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था और 20 दिनों से ज्यादा समय के लिए जेल में भी रखा गया था। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। एजेंसी द्वारा जांच के बाद ये कहा गया था कि आर्यन और क्रूज पर सवार एक अन्य व्यक्ति मोहक को छोड़कर, सभी आरोपी ड्रग्स लेते हुए पाए गए थे। आइए आपको बतात हैं कि अब तक इस मामले में क्या-क्या हो चुका है।

रंगे हाथों पकड़े गए थे आर्यन खान और उनके दोस्त
आपको बता दें कि उस समय एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े टिप के आधार पर 2 अक्टूबर 2021 की रात क्रूज पर पहुंचे थे। उनके साथ एनसीबी के और भी कई अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही क्रूज मुंबई से गोवा के लिए रवाना होने लगी ड्रग्स वाली हाईप्रोफाइल पार्टी का आजोजन शुरू हो गया था। एनसीबी के अधिकारियों ने क्रूज पर मौजूद लोगों को रंगे हाथों पकड़ा ठा। उस समय इस क्रूज पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, उनके कुछ खास दोस्त और कई हाईप्रोफाइल लोग मौजूद थे।

एनसीबी के सामने टूट गए थे आर्यन खान
खबरों की मानें तो पहले आर्यन खान ने ड्रग्स की बात मानने से साफ इनकार किया था। आर्यन ने पूछताछ किए जाने को लेकर भी खूब विरोध जताया था लेकिन जब एनसीबी के अधिकारियों ने उन पर जोर डाला तो आर्यन खान के चेहरे का रंग फीका पड़ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन खान ने एनसीबी के अधिकारियों के सामने खुद को छोड़े जाने की विनती करते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने का बार बार वादा किया था। लेकिन तब एनसीबी ने उनकी एक नहीं सुनी थी।

aryan khan

कोर्ट ने दी थी एक दिन की कस्टडी
एनसीबी ने आर्यन खान को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आर्यन खान और उनके साथ गिरफ्तार किए गए उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया था। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया था कि जांच के दौरान आरोपियों के पास से व्हॉट्सऐप चैट मिली थी, जिससे साफ पता चल रहा था कि ये सभी ड्रग्स नेक्सेस से जुड़े हुए थे। इनके पास से प्रतिबंधित ड्रग्स भी बरामद हुए थे। आर्यन खान के पास से भी 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियां मिली थी जिसकी कीमत 133,000 रुपए के आसपास बताई जा रही थी।

आर्यन खान को सेलेब्स का मिल रहा था सपोर्ट
आर्यन खान की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही बॉलीवुड में हंगामा मच गया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग उस समय शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके घर पहुंच थे। सलमान खान भी आर्यन खान का सपोर्ट करने के लिए अपने दोस्त शाहरुख खान के पास पहुंचे थे। वहीं कुछ स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आर्यन खान का सपोर्ट किया था। वहीं पिता शाहरुख खान भी अपने बेटे को बचाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे थे। उन्होंने मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को अपने बेटे के केस के लिए चुना था। सतीश मानशिंदे इससे पहले सलमान खान और संजय दत्त के केस भी लड़ चुके थे।

7 अक्टूबर 2021 तक कस्टडी में थे आर्यन
इस ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को राहत नहीं मिल रही थी। मुंबई की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद आर्यन खान समेत दो और लोगों को 7 अक्टूबर 2021 तक एनसीबी की हिरासत में रहना पड़ा था। एनसीबी ने फिर से आर्यन खान की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने आर्यन की रिमांड एनसीबी को न देकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

aryan khan

कई बार खारिज हुई थी आर्यन खान की जमानत याचिका
एनसीबी ने सुनवाई के दौरान दलील दी थी कि आर्यन खान लंबे समय से ड्रग्स का सेवन कर रहा था। इसके बाद मुंबई की विशेष अदालत ने आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद शाहरुख खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। साथ ही आर्यन समेत बाकी आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी गई थी। विशेष कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन खान के वकील ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 21 अक्टूबर 2021 को ही शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल भी पहुंचे थे।

आर्यन खान को मिली थी क्लिन चिट
करीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद आर्यन खान समेत तीनों आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। बाद में आर्यन खान को इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई थी। आर्यन खान के खिलाफ ड्रग्स से जुड़े मामले में एनसीबी को कोई सबूत नहीं मिले। हालांकि पहले दावा किया जा रहा था कि आर्यन खान के खिलाफ जांच करने वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को भी आर्यन के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिले थे जिससे वह गुनहगार साबित हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+